एक्सप्लोरर

Kanpur: कानपुर के थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का धरना, पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप

UP News: एसीपी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की पुलिस के साथ कहासुनी हो गई थी. दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है.

Kanpur Protest: कानपुर (Kanpur) में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और धरने पर बैठ गए. बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे बीती रात को एक मामले की शिकायत करने थाने आए थे जिस दौरान थाने में तैनात एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की जिसको लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता गुजैनी थाने पहुंच गए. हंगामा और नारेबाजी करते हुए धरने  बैठ गए. जब मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई तो एसीपी नौबस्ता मौके पर पहुंच गए और नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया.

एसीपी के बीचबचाव पर मामला शांत हुआ. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम बजरंग दल कार्यकर्ता के रिश्तेदार के संग मारपीट हुई थी जिसकी शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे थे. आरोप है कि दरोगा एमडी राजपूत ने कार्यकर्ता से अभद्रता की जिसको लेकर थाने में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अगले दिन जाकर हंगामा किया.

एसीपी ने दोनों पक्षों को सुनकर सुलझाया मामला
एसीपी अभिषेक पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शुक्रवार रात गुजैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्र नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें महेंद्र को चोटें आई थीं. इस संबंध में महेंद्र द्वारा थाना गुजैनी में एक तहरीर दी गई. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया था. पुलिस ने महेंद्र का मेडिकल भी कराया था. वहीं,केस दर्ज कराने के दौरान महेंद्र के साथ एक व्यक्ति थाने आया हुआ था. जिसकी एक पुलिसकर्मी के साथ कुछ कहासुनी हो गई. एसीपी ने बताया कि हंगामे के बाद शिकायतकर्ता और पुलिसकर्मी दोनों से बातचीत की गई. बातचीत के बाद दोनों के बीच के मतभेद को दूर कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP News: सांसद खेल महाकुंभ का हुआ समापन, डिप्टी CM ने कहा- 'भारत में हिंदू संस्कृति का है प्रभाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget