एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए गए 22 करोड़ रुपये के चेक हुए बाउंस, जानिए- क्या है वजह

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए चेक में से 22 करोड़ रुपए के 15000 चेक बाउंस हो गए हैं. विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाइयों द्वारा जारी की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की 'निधि समर्पण योजना' के तहत दान देने का सिलसिला जारी है. मगर इसी दौरान 22 करोड़ रुपए से ज्यादा के 15000 चेक बाउंस भी हुए हैं. विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाइयों की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राम मंदिर ट्रस्ट को दान के रुपयों में अब तक 3400 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है. इसी रिपोर्ट में दान के धन से संबंधित बैंक चेकों के बाउंस होने के बारे में भी सूचना दी गई है लेकिन उनके कारणों का कोई जिक्र नहीं किया गया है.

22 करोड़ से ज्यादा के चेक बाउंस

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को बताया कि बाउंस हुए चेकों के बारे में अलग से एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कौन-कौन से चेक बाउंस हुए हैं और उनके बाउंस होने की क्या वजह हैं. उन्होंने कहा कि अनेक चेक वर्तनी की गलती या हस्ताक्षर मेल नहीं खाने अथवा अन्य तकनीकी कारणों से बाउंस हुए होंगे. छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बाउंस हुए चेकों को बैंक के सामने दोबारा प्रस्तुत किया जाएगा.

Rampur By Election: मुगलों पर आजम खान ने कहा- ताजमहल की जगह यूनिवर्सिटी बनाते तो होती मुल्क की तरक्की

अयोध्या के सबसे ज्यादा चेक हुए बाउंस

रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या में रहने वाले दानदाताओं के चेक सबसे ज्यादा संख्या में बाउंस हुए हैं. अकेले अयोध्या जिले में दो हजार से ज्यादा चेक बाउंस हुए हैं. गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख से पांच लाख रुपए तक दान करने वाले लोगों की संख्या 31663 है. इसी तरह 1428 लोगों ने पांच से 10 लाख रुपए तक का दान किया है. इसके अलावा 950 लोगों ने 10 से 25 लाख रुपये तक का दान दिया है. 123 लोग ऐसे हैं जिन्होंने 25 से 50 लाख रुपए तक दान किये हैं. इसके अलावा 127 लोगों ने 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए दान किए हैं. साथ ही 74 लोग ऐसे हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि दान की है. 

ये भी पढ़ें-

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़ा हमला, कहा- 'आजम खान का दिमाग खराब हो गया है, इलाज कराएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget