एक्सप्लोरर

UP Election 2022: वोट के बहाने अखिलेश यादव को अयोध्या याद तो आया, बीजेपी ने साधा निशाना

UP Elections: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 और 9 जनवरी को अयोध्या के दौरे पर जाने वाले हैं. इसको लेकर बीजेपी ने उनपर जमकर तंज कसा है.

UP Assembly Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे सियासत भी श्रीराम और श्रीकृष्ण के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आ रही है. कभी बीजेपी सांसद के सपने में श्री कृष्ण आते हैं तो कभी अखिलेश यादव के सपने में. वहीं, अब अखिलेश यादव 8 और 9 जनवरी को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. इसे लेकर बीजेपी ने अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया है.

 उत्तर प्रदेश में चुनाव धार्मिक एजेंडे के बिना अधूरे से लगते हैं. चुनाव कोई भी हो धार्मिक मुद्दा कहीं ना कहीं से उसमें शामिल जरूर हो जाता है. पहले अयोध्या की बात होती थी तो वहीं जब 2022 के विधानसभा चुनाव करीब आए तब काशी और मथुरा की बात हो रही है. बीजेपी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उदाहरण हर मंच से देती है तो अयोध्या काशी के बाद मथुरा की बारी की भी बात कहती है. हाल ही में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव को तो सपने में श्री कृष्ण जी ने दर्शन दिया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा से चुनाव लड़े और इस सपने से प्रेरित होकर हरनाथ सिंह यादव ने तो बकायदा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्ठी तक लिख दी कि मथुरा से योगी आदित्यनाथ को विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाए. इस पर जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सपने में तो हर दिन श्री कृष्ण जी आते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं कि इस बार उनकी सरकार बनेगी.

बीजेपी ने मथुरा के मुद्दे को दी धार

अयोध्या और काशी के बाद इस चुनाव में बीजेपी ने मथुरा के मुद्दे को धार दी है. हर मंच से बीजेपी के नेता मथुरा की बात कर रहे हैं, तो वहीं अखिलेश यादव अब 8 और 9 जनवरी को अयोध्या के दौरे पर भी जाने वाले हैं. इससे पहले 2 जनवरी को अखिलेश यादव लखनऊ के गोसाईगंज में परशुराम जी के मंदिर पर पहुंचे और दर्शन पूजन किया. इसे ब्राह्मणों को साथ लाने की समाजवादी पार्टी की एक बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर भी बीजेपी काफी हमलावर बनी हुई है.

बीजेपी ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल

अब अखिलेश यादव अयोध्या के दौरे पर जा रहे हैं तो बीजेपी इस मुद्दे पर भी निशाना साध रही है. सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि अच्छा है कम से कम वोट के बहाने उन्हें अयोध्या याद तो आया. उन्होंने कही कि अब खून के धब्बों को देखने जा रहे हैं जो कारसेवकों पर गोली चलाने के बाद लग गए थे. साथ ही बीजेपी अब ये सवाल भी कर रही है कि क्या अखिलेश यादव अब भगवा की ओर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

IT Raid: कौन हैं अखिलेश यादव के करीबी अजय चौधरी, जिनके ठिकानों पर पड़ी है आयकर विभाग की रेड?

​​Shamli News: शामली में दो लोगों को पहले धारदार हथियार से काटा गया, फिर मारी गई गोली, इलाके में फैली दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget