एक्सप्लोरर

'अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा', अयोध्या गैंगरेप पर बोले कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप

Ayodhya Rape Case: यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भदरसा गैंगरेप को लेकर समाजवादी पार्टी पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने कहा कि दुखद यह है कि अखिलेश यादव नार्को DNA टेस्ट की बात कर रहे हैं.

Ayodhya Gangrape Case News: अयोध्या गैंग रेप मामले की जांच करने बीजेपी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अयोध्या पहुंचा तो उसने पीड़िता उसके परिवार के साथ डीएम और कप्तान से भी इस मामले पर फीडबैक लिया. पूरी स्थिति से अवगत होने के बाद यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाजवादी पार्टी पर न सिर्फ हमला बोला बल्कि सीधे तौर पर कहा कि अपराधी की जो संपत्ति तोड़ी गई है उसके अलावा भी कई नगर पंचायत और सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे की बात सामने आई है. उन सभी को तोड़ दिया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने सबसे बड़ी बात करते हुए कहा कि अपराधियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा.

कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह जो जगन अपराध है अमानवीय है. समाज को और हम सबको शर्मिंदा करने वाला है. हम इसकी निंदा और भर्त्सना करते हैं. दुखद यह है कि समाजवादी पार्टी के बड़े नेता अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नार्को टेस्ट की बात कर रहे हैं, डीएनए टेस्ट की बात कर रहे हैं.

''सीएम योगी की सरकार अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर दम लेगी''

कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ नहीं अपराधी के साथ है. समाजवादियों ने अपने रूप को आखिर दिखा ही दिया है. देश की जनता देख रही है. हमने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है कि एक भी अपराधी बचेगा नहीं. सीएम योगी की सरकार मिट्टी में मिलाकर दम लेगी. समाजवादियों को जवाब देना होगा.  

 बीजेपी का तीन सदस्यी डेलिगेशन अयोध्या पहुंचा

कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बीजेपी का तीन सदस्यी डेलिगेशन आज अयोध्या पहुंचा, जिसमें बाबूराम निषाद, संगीता बलवंत और मैं खुद आए हैं. हमने सबसे पहले जाकर पीड़िता के घर में जाकर उनका हाल-चाल जाना है. पूरी घटना की जानकारी ली और उनकी समस्या को समझा उसके बाद अस्पताल जाकर पीड़ित बच्ची से मुलाकात की. उसके साथ हुए जघन्य अपराध को समझा उसके बाद डीएम और कप्तान से इस बारे में जानकारी की.

''समाजवादियों को शर्म करनी चाहिए''

कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सारे प्रदेश और देश ने देखा है कि इस घटना का मुख्य मुजरिम समाजवादी पार्टी के सांसद का करीबी है. समाजवादी पार्टी का ऑफिस बेयरर है. इसके बाद भी न अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद कुछ बोले न सपा ने कुछ बोला. इसका मतलब है कि समाजवादी पार्टी पीड़िता के साथ न होकर अपराधी के साथ है. मेरे ख्याल से समाजवादियों को शर्म करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'मदरसों पर चले बुलडोजर...आतंकवादी पैदा होते हैं', बीजेपी के मंत्री ने दिया विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget