एक्सप्लोरर

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, बिल्डरों से वसूला गया सवा करोड़ का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण के विशेष अभियान के तहत आज ग्रेटर नोएडा में स्थित 25 बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

नोएडा. यूपी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वायु गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने पर 25 बिल्डरों पर सवा करोड़ रुपए एवं नोएडा प्राधिकरण ने 10 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्राधिकरण के विशेष अभियान के तहत आज ग्रेटर नोएडा में स्थित 25 बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इस दौरान प्रत्येक बिल्डर से पांच-पांच लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है. उन्होंने बताया कि कुल सवा करोड़ रुपए जुर्माने राशि के तौर पर वसूली गई है.

एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है. ग्रेप का संपूर्ण पालन कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि आज ग्रेटर नोएडा कार्यालय में एक बैठक की गई, जिसमें कई बिल्डरों ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि बैठक में बिल्डर, डेवलपर्स को धुआं, वायु प्रदूषण आदि को रोकने के लिए निर्देश दिया गया.

कई जगहों पर हुई छापेमारी नोएडा विकास प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान 10 लाख 82 हजार रुपए अर्थदंड के रूप में वसूला गया. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि कुल 380 टन सी एण्ड डी मलबा उठाया गया, तथा उसे निस्तारण करने हेतु सेक्टर 80 स्थित सी एंड डी प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया.

ये भी पढ़ें:

नोएडा: वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, लगाया गया एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 11 बैंक खाते सीज किये गये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में नाबालिग से रेप, आरोपी के घर भूसा रखने गई थी बच्ची
अमेठी में नाबालिग से रेप, आरोपी के घर भूसा रखने गई थी बच्ची
गोरखपुर: अस्पताल से अगवा बच्ची की हत्या, निलंबित सिपाही पर रेप का आरोप
गोरखपुर: अस्पताल से अगवा बच्ची की हत्या, निलंबित सिपाही पर रेप का आरोप
मऊ में जानलेवा वारदात, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
मऊ में जानलेवा वारदात, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget