एक्सप्लोरर

Anoop Chaudhary News: किसके दम पर अनूप चौधरी ने फैला रखा था ठगी का जाल? यूपी STF ने किए बड़े खुलासे

एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, आरोपी अनूप चौधरी को मंगलवार की रात अयोध्या के जिला सर्किट हाउस में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया .

Anoop Chaudhary Fraud: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने लोगों से करोड़ों रुपये ठगने और रेलवे का वरिष्ठ अधिकारी बन सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

STF द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, आरोपी अनूप चौधरी को मंगलवार की रात अयोध्या के जिला सर्किट हाउस में प्रवेश करते समय गिरफ्तार कर लिया गया . बयान के मुताबिक, उसकी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक जवान तैनात था, जो गिरफ्तारी के समय उसकी एसयूवी कार में उसके साथ सवार था.

STF ने बताया कि आरोपी चौधरी नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार-प्रसार करने के नाम पर देश के विभिन्न शहरों का दौरा कर सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करता था.

बयान में कहा गया है, 'अयोध्या निवासी चौधरी खुद के रेल मंत्रालय का सदस्य होने का झूठा दावा करके सरकार से काम दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता था और उसे इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब तक वह करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है.''

Mukhtar Ansari की और बढ़ेंगी मुश्किलें, 14 साल पुराने मामले में दोषी करार, कल होगा सजा का एलान

पूछताछ में चौधरी ने किए खुलासे
बयान के अनुसार पूछताछ के दौरान चौधरी ने बताया कि वह क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (उत्तर रेलवे) एवं भारतीय खाद्य निगम( खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मंत्रालय) का अशासकीय सदस्य है तथा वह वैशाली ( गाजियाबाद) में रहता है.

STF ने बताया कि जिस कार में चौधरी सवार था, उसमें गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात हेड कांस्टेबल पवन कुमार भी मौजूद था. कांस्टेबल ने बताया कि उन्हें चौधरी के सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात किया गया था.

श्रीनिवास नराला को भी काम पर रखा
STF ने यह भी पाया कि चौधरी सरकारी अधिकारियों को कोई पत्र जारी करने के लिए अधिकृत नहीं है. STF के अनुसार, चौधरी ने अपने विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य करने के लिए श्रीनिवास नराला नामक व्यक्ति को भी काम पर रखा था.

STF ने कहा, 'वह नराला को फर्जी लेटरहेड पर सरकारी अधिकारियों को पत्र भेजने और अपनी यात्रा के लिए आधिकारिक प्रोटोकॉल मांगने के लिए कहता था.'

चौधरी ने STF को बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के इटावा और तमिलनाडु के चेन्नई की अपनी हालिया यात्राओं के दौरान आधिकारिक प्रोटोकॉल का लाभ उठाया.

गिरफ्तारी के बाद चौधरी की बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

कार में एक अन्य व्यक्ति भी मिला
चौधरी के नाम पर एक वेबसाइट भी है जिसमें उसे पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता और 'भारत सरकार के सदस्य के रूप में कार्य करने वाले' के साथ-साथ 'उत्तर प्रदेश सरकार का पूर्व सदस्य' बताया गया है.

बयान के अनुसार, STF के अधिकारियों को कार में एक अन्य व्यक्ति भी मिला, जिसने अपनी पहचान लखनऊ निवासी सतेंद्र वर्मा के रूप में बताई.

वर्मा ने STF को बताया कि हाल ही में उसकी मुलाकात चौधरी से हुई थी. वर्मा ने कहा, 'अनूप चौधरी ने मुझसे अयोध्या में विभिन्न तीर्थ स्थलों के हेलीकॉप्टर के माध्यम से दर्शन कराने के लिए एक कंपनी बनाने के विचार पर चर्चा की. उसने मुझसे अयोध्या दर्शन के लिए आने और उसके साथ शामिल होने के लिए कहा. तो मैं उसके साथ लखनऊ से यहां आ गया.”

STF ने कहा कि चौधरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान और उत्तराखंड में गबन, धोखाधड़ी और साजिश के कुल नौ मामले दर्ज हैं.

इसमें कहा गया कि उत्तराखंड पुलिस ने चौधरी की गिरफ्तारी के लिए 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था.

STF ने चौधरी के चालक फिरोज आलम के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया. STF ने अयोध्या कैंट थाने में भादस की संबंधित धाराओं के तहत चौधरी और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget