एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में तीनों शूटरों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट क्यों नहीं हुए? सामने आई ये वजह

Prayagraj News: एसआईटी की चार्जशीट में कहा गया है कि अब तक लवलेश, अरुण और सनी तीनों आरोपियों के सात बार बयान दर्ज हो चुके हैं. उनके बयानों में कोई विरोधाभास नहीं आया है.

Atiq-Ahraf Murder Case: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या मामले को साढ़े तीन महीने का समय हो चुका हैं. जिसके बाद अब यूपी एसआईटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. ये मामला पुलिस कस्टडी के भीतर अतीक-अशरफ की हत्या से जुड़ा है. खबरों के मुताबिक एक-दो दिन में एसआईटी जिला जज की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगी. खबरों के मुताबिक चार्जशीट में मौका ए वारदात से पकड़े गए आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य का ही जिक्र है किसी और का नाम इसमें शामिल नहीं है. 

अतीक-अशरफ की हत्या का मामला बेहद हाई प्रोफाइल होने की वजह से इस केस पर तमाम लोगों की नजरें बनी हुई है. तीनों आरोपियों से अब तक पुलिस सात बार पूछताछ कर चुकी है. ये पूछताछ प्रयागराज की नैनी जेल और प्रतापगढ़ की जेल में जाकर की गई, लेकिन अब तक की पूछताछ में तीनों शूटर अपने बयान पर कायम है. किसी ने भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है, जिससे कोई विरोधाभास सामने आता हो. कई बार लोगों ने इनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर भी सवाल उठाए, कहा जा रहा है कि अगर जांच तीन लोगों से आगे नहीं बढ़ी तो उनका नार्को या पॉलीग्राफ क्यों नहीं कराया गया है. 

तीनों आरोपियों के 7 बार बयान हुए दर्ज

एसआईटी की चार्जशीट में कहा गया है कि अब तक लवलेश, अरुण और सनी तीनों आरोपियों के सात बार बयान दर्ज हो चुके हैं. उनके बयानों में कोई विरोधाभास नहीं आया है. इनके बयानों की भी हर एंगल से तस्दीक की गई है. एसआईटी की टीम ने इनसे अतीक-अशरफ की हत्या की वजह, उनके रुकने के ठिकाने, होटल, बरामद हुई विदेशी पिस्टल को लेकर सवाल किए. इसके साथ ही ये पूछा गया कि वो मीडिया कर्मी ही क्यों बनकर आए थे और उनके पास आई कार्ड कहां से आए. इन सभी सवालों पर शूटरों के बयान और उनकी तस्दीक में कोई विरोधाभास नहीं मिला.

इसलिए नहीं हुआ नार्को टेस्ट

तीनों शूटरों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर एसआईटी का कहना है कि अगर किसी मामले में आरोपी कुछ छिपाने की कोशिश करता है या बयानों में बार-बार विरोधाभास आता है तो ही इस तरह के टेस्ट की जरुरत होती है.

आपको बता दें कि इसी साल 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब उन्हें मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल लाया गया गया था. तीनों शूटर मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी. इस मामले पर सियासत भी देखने को मिली थी. 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी तो छोड़कर चली गई, एक और ज्योति मौर्य जैसा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget