एक्सप्लोरर

Kanpur News: कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी तो छोड़कर चली गई, एक और ज्योति मौर्य जैसा केस

Kanpur Dehat: पीड़ित पति का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को कर्ज लेकर पढ़ाया लिखाया और जब उसकी सरकारी नौकरी लग गई तो पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया और बच्चों को लेकर चली गई.

PCS Jyoti Maurya: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) के बीच का विवाद अभी शांत भी नहीं हो पाया है, इस बीच प्रदेश से कई और ऐसे मामले आने शुरू हो गए हैं. कानपुर देहात (Kanpur) में भी एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी पत्नी पर पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी मिलने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया है. पति का कहना है कि पत्नी को नर्स बनाने के लिए उसने कर्ज लेकर उसकी पढ़ाई लिखाई करवाई, लेकिन जब उसकी सरकारी नौकरी लग गई तो वो बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई.  

ये मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित डीघ गांव का है. यहां रहने वाले रामकुमार का कहना है कि वो ट्रक चलाता है. साल 2002 में उसकी जालौन की रहने वाली सीमा के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद पत्नी ने कहा कि वो आगे पढ़ना चाहती, जिसके बाद पति ने उसका साथ दिया और बलिया से उसे नर्सिंग की पढ़ाई कराई. पढ़ाई पूरी होने के बाज प्तनी को सरकारी नौकरी मिल गई तो वो बच्चों के साथ घर से अपना सामान लेकर चली गई और अब उसे बच्चों तक से मिलने नहीं देती. 

कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया

रामकुमार का कहना है कि पत्नी को पढ़ाने के लिए उसे कर्ज भी लेना पड़ा, जिसकी वो आज तक भरपाई कर रहा है, लेकिन पत्नी ने आज तक ये भी नहीं बताया कि वो कहां पर नौकरी करती है. तीन साल पहले जब पिता की मौत हुई तो सीमा घर आई थी, लेकिन तब उसने कहा कि वो अब उनके साथ नहीं रहना चाहती है. रामकुमार जब पत्नी और बच्चों से मिलने उसके घर जाते हैं तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं. उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन उसे हमेशा महिला होने का फायदा मिला है.

रामकुमार ने ये भी आरोप लगाया कि उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आता है, जिसमें एक शख्स उसे दूसरी शादी करने के लिए कहता है. ये कौन है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. आलोक मौर्य का केस सामने आने के बाद अब उनमें भी हिम्मत आई है. रामकुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की है और न्या की गुहार लगाई है. डीएम ने भी पूरे मामले की जांच करने और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बिहार BJP अध्यक्ष का नाम लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, बढ़ेगी जुबानी जंग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget