एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, पटाखे फोड़ कर लगाए 'शेर इज बैक' के नारे

Prayagraj News: अतीक अहमद के दोनों बच्चे जब हटवा पहुंचे तो यहां पर बिल्कुल वैसे ही गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया जैसे माफिया अतीक के लिए निकलता था. इसमें कई लोग घोड़े पर भी दिखे.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बाल सुधार गृह में रह रहे दोनों बेटों की रिहाई के बाद हटवा इलाके में जमकर जश्न मनाया गया. सोमवार की शाम को अतीक के बेटे अहजम और आबान बाल सुधार गृह राजरूपपुर से रिहा हुए थे. हटवा इलाके में पहुंचते ही लंबा काफिला दिखाई पड़ा. जिसका वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. इसमें पुलिस की जीप भी दिखाई दे रही है. 

अतीक अहमद के दोनों बच्चे जब हटवा पहुंचे तो यहां पर बिल्कुल वैसे ही गाड़ियों का काफिला दिखाई दिया जैसे माफिया अतीक के लिए निकलता था, जब वो कहीं जाता था.  इस काफिले में कई लोग घोड़े भी दौड़ाते हुए नजर आए. बच्चों की रिहाई की खुशी में हटवा गांव में जमकर जश्न मनाया गया, सड़कों पर पटाखे फोड़े गए.  

अतीक अहमद की तरह निकला काफिला
माफिया अतीक अहमद जिस गद्दी बिरादरी से आता था, उसमें घुड़सवारी शौक होता है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोई इस पर कमेंट कर रहा है कि 'शेर इज बैक' तो कोई हिंदी फिल्म के गाने पर रील बना रहा है. वायरल वीडियो पर लिखा हुआ है कि 'शेर-ए-हिंद' वापस आ गया. 


Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दोनों बेटों की रिहाई पर मना जश्न, पटाखे फोड़ कर लगाए 'शेर इज बैक' के नारे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अतीक अहमद के दोनों बेटों के काफिले में दो पहिया वाहन भी भारी संख्या में नजर आ रहे हैं. वीडियो को देख तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अतीक अहमद के चौथे नंबर के बेटे अहजम और पांचवें व सबसे छोटे बेटे आबान चार मार्च से बाल संरक्षण गृह में रह रहे थे.

सीडब्लूसी के आदेश पर इन्हें सोमवार शाम को बाल संरक्षण गृह रिहा गया. दोनों बच्चों की कस्टडी अतीक की बहन परवीन अहमद को सौंपी गई है. अतीक की बहन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी. सोमवार को जब बच्चों को रिहा किया गया तो उन्हें मीडिया की नजरों से दूर रखा गया था. 

UP Politics: 'मुस्लिम यूनिवर्सिटी है इसलिए..', AMU में फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी पर बोले डॉ शफीकुर्रहमान बर्क 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget