एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मुस्लिम यूनिवर्सिटी है इसलिए...', AMU में फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी पर बोले सपा सांसद

Aligarh Muslim University: एएमयू में फिलिस्तीन के समर्थन में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. इसे लेकर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि यूनिवर्सिटी को बदनाम किया जा रहा है.

Shafiqur Rahman Barq On AMU: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में दो दिन पहले फिलिस्तीन के समर्थन में छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr Shafiqur Rahman Barq) की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है. सपा सांसद ने इसे मुस्लिमों से जोड़ दिया और कहा कि एएमयू मुस्लिम यूनिवर्सिटी है इसलिए 24 घंटे इनकी आंखों में खटकती रहती है. 

सपा सांसद डॉ बर्क ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि उस यूनिवर्सिटी के मुकाबले की कोई यूनिवर्सिटी नहीं है. उसके चरित्र पर कोई सवाल नहीं उठा सकते. किसी लड़के ने नारे लगा दिए होंगे, मुझे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन हम तो अपने देश के साथ हैं. 

पांच राज्यों में चुनाव को लेकर दावा
सपा सांसद ने इस दौरान आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर कहा कि इन राज्यों में बीजेपी की हालत अच्छी नहीं है. वहां पर मुझे उम्मीद है कि जनता बदलाव चाहती है और विपक्ष के गठबंधन की उन राज्यों में जीत होगी. सपा सांसद से पूछा गया था कि गृह मंत्री अमित शाह इन पांचों राज्यों में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं तो इस पर डॉ बर्क ने विपक्ष की जीत का दावा कर दिया. 

सीएम योगी के सिंध वाले बयान पर ये कहा
डॉ बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 500 साल बाद बाबरी मस्जिद वापस ले लेने और सिंध को भी वापस लेंगे, वाले बयान पर कहा कि बाबरी मस्जिद तो यहां इन्होंने गैरकानूनी तरीके से अपनी ताकत के बल पर कब्जे में लेकर उसे तोड़ दिया और फिर वहां जबरदस्ती मंदिर बना रहे हैं. इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता. यह कोई कानूनी बात तो हुई नहीं, लेकिन पाकिस्तान का सिंध ले लेना आसान बात नहीं है. वहां बहुत टेढ़ी बात है अब यह जाने और वह जाने. वहां का मसला अलग है. यह कोई कानूनी बात तो कर नहीं रहे हैं यह तो अपनी ताकत की बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी अव्वल, पूरे देश में आया नंबर वन, ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget