एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद हत्याकांड के आरोपियों की पेशी आज, तय हो सकते हैं आरोप

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपी शूटर्स की कोर्ट में पेशी होनी है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तीनों आरोपियों की पेशी होगी.

Atiq Ahmed Murder Case: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या के आरोपी शूटर्स की आज सेशन जज की अदालत में पेशी होनी है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल मोड में आरोपियों की पेशी कराई जाएगी. आज की सुनवाई में शूटर्स पर आरोप तय हो सकते हैं. अदालत ने शूटर सनी सिंह की पैरवी के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया है, जबकि लवलेश और अरुण मौर्य की ओर से अधिवक्ता गौरव सिंह पैरवी कर रहे हैं.

तय हो सकते हैं आरोप 
सनी सिंह द्वारा वकील न कर पाने के चलते कोर्ट ने एडवोकेट रत्नेश कुमार शुक्ला को पैरवी के लिए नियुक्त किया है. अधिवक्ता रत्नेश कुमार शुक्ला की अर्जी पर ही कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख आज यानी 17 नवंबर की तय की थी. कोर्ट आज शूटर्स लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह पर आरोप तय करेगी.

पिछली सुनवाई के दौरान अभियुक्त लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या के अधिवक्ता गौरव सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं थे. शूटर्स के खिलाफ एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना है. शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल हुई है. 

प्रतापगढ़ की जेल में बंद हैं आरोपी 
डीजीसी क्रिमिनल गुलाबचंद्र अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि सीजेएम दिनेश गौतम ने चार्जशीट का संज्ञान लेकर मुकदमे को परीक्षण के लिए जिला जज के पास भेज दिया था. शूटर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 120बी, 419, 420, 467, 468 व आर्म्स एक्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी.

तीनों शूटर्स अभी प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद हैं. बीती 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी. पुलिस ने मौके से ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया था. तीनों आरोपियों का मौके से वीडियो भी सामने आया था.

ये भी पढ़ें:

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए नोएडा-गाजियाबाद में 50 से ज्यादा घाट, सबसे बड़ा स्टेडियम में, CCTV से निगरानी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget