एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए नोएडा-गाजियाबाद में 50 से ज्यादा घाट, सबसे बड़ा स्टेडियम में, CCTV से निगरानी

UP Chhath Puja 2023: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला मुस्तैद नजर आ रहा है. इसको लेकर नोएडा और गाजियाबाद में 50 से अधिक अस्थायी घाट बनाए जा रहे हैं. 2.5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है.

Chhath Puja 2023: नोएडा (Noida) में छठ पूजा (Chhath Puja 2023) को लेकर तैयारियां जोरों से शुरु हो गयी हैं. श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न इसको लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है. हिंडन के किनारे वाले घाट को छोड़कर, नोएडा और गाजियाबाद में 50 से अधिक अस्थायी घाट बनाए जा रहे हैं. नोएडा सेक्टर- 21A स्थित स्टेडियम में 50 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा सबसे बड़ा घाट बनाया जा रहा है. जहां 2.5 लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है.

इसी प्रकार सेक्टर 75 के एक कॉन्डोमिनियम पार्क में एक और 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा घाट बनाया गया है. नोएडा में, हरौला, बरौला, भंगेल और सलारपुर गांवों के अलावा सेक्टर 12, 22, 49, में कई छोटे तालाब बनेंगे. गाजियाबाद के हिंडन घाट पर छठ को लेकर साफ-सफाई करवा दी गई. यहां 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. 

न्यू बस स्टैंड से हिंडन ब्रिज तक बड़े वाहनों पर प्रतिबंध 
19 और 20 नवंबर को हिंडन घाट पर भीड़ की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे से पूजा समाप्त होने तक और 20 नवंबर को सुबह 3 बजे से न्यू बस स्टैंड से हिंडन ब्रिज तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इस दौरान कनावनी से हिंडन ब्रिज और मोहन नगर जंक्शन से हिंडन ब्रिज तक सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. शहर भर में छोटे-बड़े कुल मिलाकर करीब 75 अस्थाई घाट बनाए गए हैं. 

CCTV से होगी घाट की निगरानी
प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि नोएडा स्टेडियम में एक विशाल घाट बनाया गया है जहां भक्त सूर्य को 'अर्घ्य' दे सकते हैं. सुरक्षा के लिहाज से घाट परिसर में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा लाइट, पानी आदि संसाधनों की व्यवस्थाएं भी की गई हैं. ग्रेटर नोएडा में, कुलेसरा और नोएडा एक्सटेंशन के सेक्टर 3 में एक अस्थायी घाट बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट को सौंपेगा ASI, सामने आएगा परिसर का सच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget