एक्सप्लोरर

Atiqe Ahmed Shifting: अतीक अहमद का काफिला कहां-कहां से गुजरा? जानें- Sabarmati से Prayagraj का Route

Sabarmati To Prayagraj Route: अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाने में करीब 30 घंटे का समय लगेगा, जिसके लिए पुलिस ने एक फुल प्रूफ प्लान बनाया है. उसकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Atiq Ahmad Route Sabarmati To Prayagraj: उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी पुलिस गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ला रही है. यहां पर 28 मार्च को अतीक अहमद की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी होनी है. 28 मार्च को अदालत अपहरण के एक मामले में आदेश पारित करने वाली है, जिसमें वो आरोपी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यूपी पुलिस ने शाम करीब छह बजे अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए साबरमती जेल से निकल चुकी है. इस दौरान उसकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाने में करीब 30 घंटे का समय लगेगा, जिसके लिए पुलिस ने एक फुल प्रूफ प्लान बनाया है. अतीक अहमद को ला रही यूपी पुलिस का काफिला अब तक राजस्थान के नेशनल हाईवे 27 मुंडीयार के आखिरी टोल प्लाजा मोहन बघेल से गुजर चुका है. ये काफिला कोटा-बारां नेशनल हाईवे 27 के मुंडीयार टोल प्लाज़ा से होते हुए 80 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शिवपुरी पहुंच गया है और अब यहां से ये काफिला यूपी की तरफ बढ़ चुका है. अब इसका अगला पड़ाव यूपी का झांसी जनपद है. अतीक का काफिला करीब 800 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय कर चुका है.  

अतीक अहमद के काफिले का रूट गुजराज की साबरमती जेल से उदयपुर- चितौड़गढ़-  कोटा- शिवपुरी- झाँसी- जालौन- बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे- बांदा- चित्रकूट होते हुए प्रयागराज तक पहुंचेगा.

अतीक अहमद को हत्या का डर

अतीक अहमद को अपनी हत्या का डर सता रहा है. रविवार शाम को जब उसे साबरमती जेल से प्रयागराज लाने के लिए बाहर निकाला गया था तो उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी. अतीक को जब जेल से बाहर पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तब उसने वहां मौजूद मीडिया से कहा, ‘हत्या, हत्या'. जब पत्रकारों ने पूछा कि उसे पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है, तो उसे डर क्यों लग रहा है? इस पर अहमद ने कहा, ‘‘मुझे इनका प्रोग्राम मालूम है... हत्या करना चाहते हैं.’’

आपको बता दें कि अतीक जून 2019 से जेल में बंद है. अगर माफिया अतीक अहमद को दोषी करार दिया जाता है तो ये उसकी पहली सजा होगी क्योंकि तीन दशक तक माफिया बने रहने के बाद भी उसे कभी सजा नहीं सुनाई जा सकी है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmad News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बिना नकाब वाली फोटो आई सामने, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget