एक्सप्लोरर

13 या 14 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी होली? वाराणसी के ज्योतिष ने बताई सही तारीख

UP News: होली का त्योहार और उसकी तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस पर वाराणसी के ज्योतिष विद पं संजय उपाध्याय ने होली की सही तिथि को लेकर एबीपी न्यूज से जानकारी साझा की है.

Holi Date: त्योहारों पर दो तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति मानो अब प्रचलन जैसा हो चुका है. एक बार फिर रंग उत्सव होली की तिथि को लेकर लोगों में इस बात की चर्चा जारी है कि अलग अलग शहरों में होली कब मनाई जाएगी? इसी असमंजस को दूर करने के लिए एबीपी लाइव ने वाराणसी के ज्योतिष विद पं संजय उपाध्याय से बातचीत की है. जिन्होंने बताया की अपने शहरों की तुलना में धर्म नगरी काशी में 64 योगिनी देवियों की परिक्रमा - दर्शन करके होलिका दहन और अगले सुबह होली मनाई जाती है और इस आधार पर 14 मार्च को वाराणसी में होली मनाई जाएगी.

काशी के ज्योतिष विद पं. संजय उपाध्याय ने बताया कि, काशी के बारे में कहा जाता है की सात वार नौ त्योहार और विशेष तौर पर इस शहर में होली का महत्व है. वैसे तो रंगभरी एकादशी से ही काशी का माहौल रंग उत्सव के रूप में चढ़ने लगता है. लेकिन होलिका दहन के दिन 64 योगिनी देवियों की परिक्रमा और दर्शन करके ठीक अगली सुबह होली त्यौहार मनाने की काशी में परंपरा है, जहां लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं. 

15 मार्च को अन्य शहरों में मनाया जाएगा होली 
इस बार 13 मार्च को सुबह 10:02 से रात्रि 10:35 मिनट तक भद्रा रहेगा, जिसके ठीक बाद 13 मार्च की मध्य रात्रि तक होलिका दहन हो जाएगा. ज्योतिष गणना के अनुसार फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को सुबह 11:11 पर समाप्त हो रही है. उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है. इसके अनुसार रंग उत्सव का शुभ मुहूर्त 14 मार्च को 11 बजकर 11 मिनट तक देखा जा रहा है. इसके अनुसार वाराणसी में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी.

ज्योतिष विद पं. संजय उपाध्याय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार - 15 मार्च को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है जो दोपहर 12:48 मिनट तक रहेगी. काशी में 64 योगिनी परिक्रमा के बाद होलिका दहन और अगले दिन सुबह होली मनाने की परंपरा है जबकि प्रतिपदा तिथि 15 मार्च को निर्धारित है इसलिए काशी के अलावा देश के अन्य शहरों में 15 मार्च को होली मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- सपा विधायकों ने भाषा विवाद पर योगी सरकार के पक्ष में संभाला मोर्चा, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live Updates: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget