एक्सप्लोरर

सपा विधायकों ने भाषा विवाद पर योगी सरकार के पक्ष में संभाला मोर्चा, जानें क्या कहा

UP News: यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भाषा से जुडे़े बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के बागी नेताओं ने मोर्चा संभाला. सपा विधायकों ने सीएम ममता बनर्जी का विरोध किया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भाषा से जुड़े बयान के बाद गहराए विवाद पर समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों ने मोर्चा संभाल लिया है. इस मामले में सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

सपा विधायक अभय सिंह ने कहा कि,  "अंग्रेजी इसलिए जरूरी है क्योंकि उत्तर प्रदेश पर पूरे देश और दुनिया की नजरें रहती हैं. सदन में क्या चर्चा हुई और लोग अपने लक्ष्यों को कैसे प्राप्त कर रहे हैं, यह जानना महत्वपूर्ण है. अगर यह अंग्रेजी में अनुवाद हो जाए, तो दक्षिण भारत के लोग और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को इसे सुनने और समझने का मौका मिलेगा. इसलिए अंग्रेजी की आवश्यकता है. हमारे महाभारत और रामायण में भाषा की सभ्यता और मर्यादा के बारे में बताया गया है. उसे लोगों को पढ़ना चाहिए. इससे उन लोगों को ज्ञान मिलेगा."

महाकुंभ पर ममता बनर्जी के बयान का विरोध किया- सपा विधायक
इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत कुंभ कहे जाने पर उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त बता दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग देते हैं. यह पूरी तरह गलत है. हम इसकी निंदा करते हैं और पूरा समाज भी इसे निंदनीय मानता है. उदाहरण के लिए, जब आप घर में छोटा सा कार्यक्रम जैसे बर्थडे या शादी करते हैं तो आपकी पत्नी कहती है कि पूरे घर को कम से कम 15 दिन पहले व्यवस्थित करना पड़ता है. अगर यह महाकुंभ है, जहां देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं, तो इसमें कोई ऐसी बात नहीं होनी चाहिए जो अनुचित हो."

सपा के ही एक अन्य बागी विधायक मनोज पांडेय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को एकदम संतुलित बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री का बयान बहुत ही संतुलित, स्पष्ट और सही है. भारत की संस्कृति और सभ्यता को बचाने वाला यह बयान था. विपक्ष इसका विरोध कर रहा है. यह उनकी खराब सोच है."

CM योगी ने क्षेत्रीय भाषाओं का मुद्दा उठाया
इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत कुंभ कहे जाने पर कहा कि उनकी सोच गलत है. महाकुंभ विश्व स्तरीय आयोजन है. उस पर हमला करना भारतीय संस्कृति पर हमला करना है. हमारी पार्टी ऐसी विचारधारा का विरोध करती है. 

बता दें कि मंगलवार सुबह सदन की कार्यवाही का विरोध करने के बाद दोपहर 12:30 बजे सदन की बैठक शुरू हुई. इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि फ्लोर लैंग्वेज के रूप में अंग्रेजी की जगह उर्दू को अपनाया जाए, क्योंकि अंग्रेजी की जरूरत नहीं है और उर्दू हमारी दूसरी भाषा है. इस पर सीएम योगी ने हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया. सीएम ने कहा कि विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है. ये वही लोग हैं जो उर्दू की वकालत करते हैं, लेकिन भोजपुरी और अवधी जैसी भाषाओं का विरोध करते हैं.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ: लालू यादव और ममता बनर्जी के बयानों पर सीएम योगी का जवाब, मो. शमी का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget