एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: क्या है मतदाता के मन की बात, देखिए abp गंगा पर आज शाम 4 बजे से सबसे सटीक एग्जिट पोल

Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए गए. मतदान  10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चला.

उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के अंतिम चरण का मतदान आज कराया जा रहा है. यह शाम छह बजे तक चलेगा. इसके साथ ही देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतदान का काम पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही शाम चार बजे न्यूज चैनल एबीपी गंगा पर आएगा सबसे सटीक एग्जिट पोल. इसमें हम दिखाएंगे कि मतदाता के मन में क्या है और उसने किसको वोट किया. इस एग्जिट पोल के जरिए हम यह बताएंगे कि किस राज्य में कौन सी पार्टी बना सकती है सरकार.

कबसे दिखाया जाएगा पंजाब चुनाव का एग्जिट पोल?

इसके साथ ही शाम चार बजे से न्यूज चैनल एबीपी पर एग्जिट पोल की कवरेज की शुरुआत हो जाएगी. शाम साढ़े 6 बजे के बाद नतीजे दिखाए जाएंगे. इसमें हम दिखाएंगे कि मतदाता के मन में क्या है और उसने किसको वोट किया. इस एग्जिट पोल के जरिए हम यह बताएंगे कि किस राज्य में कौन सी पार्टी बना सकती है सरकार. इसमें हमारे साथ होंगे चुनाव मामलों के जानकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता. एबीपी न्यूज के लिए एग्जिट पोल किया है सी वोटर्स ने. 

कहां-कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल?
 
टीवी के साथ-साथ मोबाइल फोन और दूसरे तमाम प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के साथ-साथ ABP न्यूज़ टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी आप ओपिनियन पोल की लाइव कवरेज देख पाएंगे. इसके साथ ही आप यूट्यूब पर भी एबीपी न्यूज़ पर लाइव ओपिनियन पोल देख सकते हैं. आप एंड्राएड या आईओएस स्मार्टफोन में ABP Live का एप इंस्टॉल करके लाइव टीवी के साथ-साथ ओपिनियन पोल पर लिखी गई स्टोरीज को भी पढ़ सकते हैं.
 
लाइव टीवी: https://www.abplive.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.abplive.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://news.abplive.com/
Youtube
 
हिंदी यूट्यूब: https://www.youtube.com/channel/UCmphdqZNmqL72WJ2uyiNw5w
अंग्रेजी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हम आपको ओपिनियन पोल से जुड़ी हर जानकारी देंगे.
 
हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews
अंग्रेजी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive
ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnews
इंस्टाग्राम: instagram.com/abpnewstv

किस राज्य में कितने चरण में हुआ मतदान?

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए गए. मतदान  10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चला. उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान कराया गया. पंजाब में एक चरण में 20 फरवरी को वोटिंग कराई गई. वहीं मणिपुर में दो चरण में मतदान 28 फरवरी और 5 मार्च को कराए गए. इन राज्यों में मतगणना का काम एक साथ 10 मार्च को कराया जाएगा. 

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का ओपी राजभर पर बड़ा दावा, कहा- 'वो तो चुनाव हार ही रहे हैं उनका बेटा भी...'

उत्तर प्रदेश की लड़ाई किसके-किसके बीच है?

उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए चुनाव कराए गए. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी 312 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. वहीं सपा को 44 और बसपा 19 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को केवल 7 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. इस बार का मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है. बसपा और कांग्रेस मुकाबले को चतुष्कोणीय बना रहे हैं. 

Assembly Election 2022: क्या है मतदाता के मन की बात, देखिए abp गंगा पर आज शाम 4 बजे से सबसे सटीक एग्जिट पोल

वहीं उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनाव कराए गए. वहां 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी. कांग्रेस के हिस्से में केवल 11 सीटें ही आई थीं. उत्तराखंड में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के ही बीच है.

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- छह चरणों के चुनाव में सपा के पक्ष में आईं तीन सौ सीटें, बीजेपी पर साधा निशाना

पंजाब की लड़ाई में कौन सी पार्टी है आगे?

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए चुनाव कराए गए. वहां कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है. साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि सत्तारूढ़ अकाली-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटें ही जीत पाया था.आम आदमी पार्टी को केवल 20 सीटें ही मिली थीं. इस बार पंजाब का मुकाबला चतुष्कोणीय है. कांग्रेस को आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन से तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget