एक्सप्लोरर

Watch: 'असद ने गलत किया लेकिन...' एनकाउंटर पर भड़कीं अतीक के गांव की महिलाएं, जानें- किसने क्या कहा?

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसके पैतृक गांव में लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं. उनका कहना है कि असद ने गलत किया था. लेकिन उसे कानून से सजा मिलनी चाहिए थी.

Asad Ahmed Funeral: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बेटा असद अहमद (Asad Ahmed) पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. जिसके बाद आज (15 अप्रैल) उसे प्रयागराज (Prayagraj) के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. असद के एनकाउंटर के बाद से ही अतीक के पैतृक गांव चकिया में उसके घर के सामने लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गया है. अतीक के पड़ोसी और उसे जानने वाले लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच रहे हैं. असद को आखिरी बार देखना चाहते हैं.

अतीक अहमद के गांव चकिया में उसका जो बंगला था उसे पहले ही बुलडोजर से गिराया जा चुका है, लेकिन असद के एनकाउंटर के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं. इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं. असद के एनकाउंटर पर चकिया के लोग काफी नाराज है और उसकी मजम्मत कर रहे हैं. चकिया के लोगों का कहना है कि अगर असद ने कुछ गलत किया था, तो उसे कानूनी तरीके से सजा देनी चाहिए था. उसका एनकाउंटर नहीं होना चाहिए था.

असद के एनकाउंटर पर भावुक हुए चकिया के लोग 

अतीक के घर के पास रहने वाली एक महिला ने कहा कि वो असद की मिट्टी में आईं हैं. वो चाहती है कि एक बार असद का दीदार कर लें. उसके साथ जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ. उनके पास बैठी एक और महिला ने कहा कि अतीक अहमद अच्छे थे, वो विधवा पेंशन देते थे. कोई बीमार पड़ गया तो मेडिकल तक जाते थे. मरीज को अस्पताल तक ले जाने के लिए अपनी गाड़ी देते थे. पुलिस ने उनके बेटे का जो एनकाउंटर किया है वो गलत है, अगर उसने कुछ गलत किया था तो उसने सजा देनी चाहिए थी. पुलिस कचहरी तक ले जाना चाहिए था.

कानून के हिसाब से मिलनी चाहिए थी सजा

अतीक के घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाली एक और महिला ने कहा कि असद का एनकाउंटर नहीं करना चाहिए था. उसे कोर्ट तक ले जाना चाहिए था. उसे कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए. इस दौरान एक महिला असद की मौत पर भावुक भी नजर आई. उसने कहा कि वो असद को देखने आईं हैं. एक बार वो आ जाएं तो हम उन्हें देख लें. महिला ने कहा कि असद बहुत अच्छा था. पुलिस ने उसका एनकाउंटर करके बहुत गलत किया है. असद ने गलत किया था तो उसके लेिए कानून बना है उसके हिसाब से सजा दी जाती लेकिन अब तो योगी जी खुद बैठकर सजा दे रहे हैं, वो खुद फैसला ले रहे हैं कि किसे क्या सजा देनी है, ऐसा है तो हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट सब बंद करवा दो. कानून क्यों है. 

इन्हीं महिलाओं से थोड़ी दूरी पर बैठक एक महिला ने कहा कि एक आदमी को अगर पांच-पांच लोगों ने मारा तो पांचों को सजा देनी चाहिए, लेकिन उन्होंने तो सबकुछ अपने हाथ में ही ले लिया है. प्रशासन, जज, मजिस्ट्रेट भी बन गए. घर गिराना और एनकाउंटर करना यही काम उनके पास बचा है. असद का एनकाउंटर नहीं होना चाहिए उसे सजा मिलनी चाहिए थी. 

ये भी पढ़ें- Asad Ahmed Funeral: असद अहमद का चेहरा आखिरी बार देखना चाहता है अतीक, अब अदालत में दायर की अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Udyog Bhawan Name Change: 'उद्योग भवन' स्टेशन का रातों-रात क्यों बदला नाम? | DMRC | Sewa Teerth
मैनहोल हादसों और यमुना सफाई पर CM का रोडमैप..Rekha Gupta का विस्फोटक इंटरव्यू | Delhi CM Exclusive
Donald Trump Action: ड्रग तस्करी के खिलाफ एक्शन, बीच समंदर नाव पर बरसाए बम | Breaking
CM Siddaramaiah के कार्यक्रम के दौरान फोड़े गए पटाखे, लगी आग | Breaking | Karnataka News
Russo-Ukrainian war को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, ह'में कुछ और युद्ध खत्म करने हैं' | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
दिल्ली में इन 7 लोगों का कभी नहीं बनेगा राशन कार्ड, कहीं आप भी इनमें शामिल तो नहीं?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
सीबीएसई 2026 बोर्ड एग्जाम का ड्रेस कोड आया सामने, जानें लड़कों और लड़कियों को क्या पहनना जरूरी?
Embed widget