एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में चुनाव के लिए सीएम केजरीवाल ने बनाई खास रणनीति, कहा- 'कोई माई का लाल हमें...'

Arvind Kejriwal News: आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूपी निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित आप के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप ने देश में राजनीति का नैरेटिव बदलने की कोशिश की है.

UP News: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा है कि आप अगला यूपी चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी. इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress), आप के मेनिफेस्टो पर कर्नाटक का चुनाव जीती है.

इससे पहले यूपी नगर निकाय चुनाव में आप के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद और पार्षदों के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मीटिंग की. मीटिंग के दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "यूपी बीजेपी का गढ़ माना जाता है. वहां बीजेपी और सपा उम्मीदवारों को हराया, उसके लिए बधाई. आप ने देश में राजनीति का नैरेटिव बदलने की कोशिश की है. कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी हमारे मेनिफेस्टो पर चुनाव जीती है. हम कहते हैं फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को हजार रुपये देंगे, तो वे भी कहते हैं कि हम देंगे. अब तो बीजेपी ने भी यह सब कहना शुरू कर दिया है."

'दिल्ली के काम की खुशबू हर तरफ फैल रही'

केजरीवाल ने आगे कहा, "दिल्ली में हमने खूब काम किए. पहले राजनीति में जाति और हिंदू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगा जाता था. आज लोग हमसे पूछते हैं कि आपका वोट बैंक कौन है? आज जो भी इस मुल्क की तरक्की चाहता है, वो हमारा वोट बैंक है. 75 साल में ये भी स्कूल-अस्पताल ठीक कर सकते थे लेकिन उनकी नियत नहीं थी. आज लोग इसीलिए हमें पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हमारे काम को देखा है. आज दिल्ली के काम की खुशबू हर तरफ फैल रही है.

केजरीवाल बोले- हमें यूपी में संगठन बनाना है

आप संयोजक ने कहा, "यूपी के जो नतीजे आए हैं, ये बताते हैं कि अब लोग तैयार हैं, वे भी चाहते हैं कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार आए, जो काम करें. हमें यूपी में संगठन बनाना है. हमारे नए संगठन मंत्री संदीप पाठक बहुत अच्छा संगठन बनाते हैं. गुजरात में उन्होंने शानदार संगठन बनाया और हमने मोदी-शाह के गढ़ में 14 फीसदी वोट हासिल किए. यूपी में भी संगठन बनाएंगे और अगर मजबूत संगठन बन गया, तो कोई माई का लाल हमें हरा नहीं सकता है."

हमारी सरकार ने नायक की तरह काम किया- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम ने कहा कि 49 दिन की देश की राजधानी में हमारी सरकार ने नायक की तरह काम किया, उसने आप के लिए असीम संभावनाएं खोल दीं. उसी तरह से आपके पास यूपी में मौका है. एक चेयरमैन या सभासद के रूप में आपके काम से आस-पास के इलाकों में आपके काम की बात फैलेगी. आप लोगों के जरिए हमें यूपी में एंट्री मिलेगी. मैं यूपी भी पक्का आऊंगा. अगला यूपी चुनाव हम पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में 'रामराज हटाओ' के बयान पर घमासान, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के अयोध्या के संत

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget