एक्सप्लोरर
गाजीपुर में तेज स्पीड वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, सेना के जवान की मौत
करीमुद्दीनपुर के करीमुद्दीनपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई है।

गाजीपुर भाषा। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में सेना के जवान की जान चली गई है। ये हादसा मिश्रपुरा गांव के पास हुआ है। मृतक जवान का नाम राधेश्याम यादव (36) था।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सैनिक राधेश्याम यादव (36) बुधवार को अपने ससुराल से घर के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से जख्मी राधेश्याम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि चार पहिया वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
Source: IOCL



























