एक्सप्लोरर

Uttarakhand BJP: भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक में हुई बहस, मार पिटाई तक पहुंच गई नौबत 

Uttarakhand BJP: मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) के सामने उमेश शर्मा काऊ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने कार्यक्रम को छोड़ने तक की धमकी दे दी. इस दौरान नौबत मार पिटाई तक पहुंच गई.

Uttarakhand BJP Politics: रायपुर विधानसभा क्षेत्र (Raipur Assembly Constituency) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को डिग्री कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण करना था. सीएम धामी के पहुंचते, उससे पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) और विधायक (MLA) में बहस हो गई. नौबत मार पिटाई तक पहुंच गई. भाजपा अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली सबसे बड़ी पार्टी कही जाती है लेकिन खुले मंच पर ही विधायक और कार्यकर्ताओं का आपस में भिड़ना पार्टी के दावों की पोल खोल रहा है. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) भी मौके पर मौजूद थे लेकिन कुछ नहीं बोल पाए. 

भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को दी धमकी  
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के सामने उमेश शर्मा काऊ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कार्यक्रम को छोड़ने तक की धमकी दे दी. साथ ही कहा कि वो जिन कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं यदि वो उनके साथ रहेंगे तो वो कार्यक्रम छोड़कर चले जाएंगे. इस बीच भाजपा विधायक अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी देने लगे. भाजपा विधायक जिस कार्यकर्ता से उलझे वो जिला पंचायत के सदस्य हैं और पार्टी के लिए 15-20 सालों से काम कर रहे हैं. जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह का कहना है कि विधायक जिस तरीके से अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिर रहा है. एक विधायक को ये शोभा नहीं देता कि वो अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस तरीके से धमकाए. 

भाजपा के लिए चिंता का विषय
खास बात ये है कि उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम को उमेश शर्मा काऊ अपना निजी कार्यक्रम तक बताने लगे और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से निकलने तक की धमकी देने लगे. धन सिंह रावत से उमेश शर्मा काऊ शिकायत करते हुए नजर आए कि ये मुझे अपना विधायक नहीं मानते हैं और इस क्षेत्र में जो भी पोस्टर लगते हैं उनको ये फाड़ देते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरीके से फूट भाजपा के भीतर रायपुर में देखने को मिल रही है उससे कहीं ना कहीं पार्टी के लिए ये चिंता का विषय भी है. चुनावी रण में जाने से पहले पार्टी में इस तरह के मतभेद भारी पड़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Asaduddin Owaisi Ayodhya Visit: इकबाल अंसारी ने असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना, बोले- होशियार रहें हिंदुस्तान के मुसलमान

Deepika Padukone ने दिखाया बड़ा दिल, एसिड अटैक सर्वाइवर के इलाज के लिए दिए 15 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम कथा के पंडाल में गूंजा सलमान खान के नाम का जयघोष, अमेठी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
कथा के पंडाल में गूंजा सलमान खान के नाम का जयघोष, अमेठी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
2017 से पहले भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश-पहुंच की होती थी चर्चा: मुख्यमंत्री
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget