एक्सप्लोरर

हरिद्वार: अंकिता भंडारी केस में नया मोड़, वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Hardiwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि अब जिस वीआईपी का नाम आ रहा है. बीजेपी सरकार उसे शुरू से ही बचा रही है. फिर से जांच हो और जो भी शामिल हैं तत्काल उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

उत्तराखंड में एक बार फिर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. जिसमे बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी द्वार वायरल ऑडियो में एक बीजेपी नेता का नाम आ रहा है. उसके बाद इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर बुधवार (24 दिसंबर) को हरिद्वार में कांग्रेस महानगर कमेटी ने देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका.

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि अब जिस वीआईपी का नाम आ रहा है. बीजेपी सरकार उसे शुरू से ही बचा रही है. इसके लिए फिर जांच हो और इसमें जो भी शामिल लोग हैं तत्काल उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतवानी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे तीव्र आन्दोलन होगा.

'वीआईपी' की गिरफ्तारी की मांग उठी  

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा, “पूरे प्रकरण में जो भी वीआईपी शामिल है, उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए. उनका आरोप है कि वायरल ऑडियो में एक बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही.” चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और यह उग्र रूप भी ले सकता है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया था वीडियो

बता दें कि अंकिता भंडारी केस में वायरल वीडियो के बाद फिर से भूचाल आ चुका है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलावर को नई दिल्ली मुख्यालय में इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता भी की थी और इस हत्याकांड में जिनका नाम आ रहा है, तत्काल गिरफ्तारी कर नए सिरे से जांच की मांग की है.

वायरल ऑडियो में उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम कथित रूप से बताया जा रहा है. सुरेश राठौर के एक ऑडियो में उन्हें गट्टू कहकर संबोधित किया जा रहा है. यही नहीं इस ऑडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी महिला नेत्री आरती इस्तीफा भी दे चुकीं हैं अचानक.

मसूरी में भी प्रदर्शन 

अंकिता भंडारी के मुद्दे को लेकर पहाड़ों की रानी मसूरी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया. झूल्हाघर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के पुतले को आग के हवाले कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लगातार भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए.

कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व विधायक दोस्त सिंह गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता और कांग्रेस नेता उपेंद्र थपली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए कि भाजपा क्यों उस नेता का नाम उजागर नहीं कर रही है, जो अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियों के खिलाफ लगातार अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार केवल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारों तक सीमित रह गई है.

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार इस मामले की सीबीआई जांच नहीं कराती और आरोपी नेता का नाम सार्वजनिक नहीं करती है, तो पार्टी 5 जनवरी से पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी स्पष्ट किया है कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. उन्होने कहा कि 2027 में भाजपा का प्रदेश से जाना तय है और कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी.

Input By : सुनील सोनकर

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पहचान का विवाद, होटल पर हंगामा, बोर्ड हटाकर जलाने का आरोप
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा से पहले पहचान का विवाद, होटल पर हंगामा, बोर्ड हटाकर जलाने का आरोप
Ghaziabad News: सोनिया हत्याकांड का खुलासा, 10 साल की बेटी ने खोला राज, पति, चाचा, मामा गिरफ्तार
गाजियाबाद: सोनिया हत्याकांड का खुलासा, 10 साल की बेटी ने खोला राज, पति, चाचा, मामा गिरफ्तार
अलीगढ़ में पेटीज से निकले कीड़े और फंगस! मशहूर फूड शॉप पर FSDA की छापेमारी; नमूने जांच को भेजे
अलीगढ़ में पेटीज से निकले कीड़े और फंगस! मशहूर फूड शॉप पर FSDA की छापेमारी; नमूने जांच को भेजे

वीडियोज

BYD Hybrid Technology Explained | कैसे काम करता है ये System ? #byd #hybrid #autolive
New Suzuki Burgman Street Review | Premium Scooter Just Got Better! #suzuki #burgmanstreet #autolive
NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर बढ़ेगा तनाव, ट्रंंप का दावा- ईरान ने मार गिराया एडवांस्ड अपाचे हेलिकॉप्टर, बोले- अब अमेरिका देगा जवाब
फिर बढ़ेगा तनाव, ट्रंंप का दावा- ईरान ने मार गिराया एडवांस्ड अपाचे हेलिकॉप्टर, बोले- US देगा जवाब
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को है पहला वनडे
रोहित शर्मा ने पास कर लिया फिटनेस टेस्ट, हार्दिक पांड्या का भी आया अपडेट; 13 जून को पहला वनडे
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
37 बार ट्रंप कर चुके डील फाइनल से जुड़े दावे....लेकिन युद्ध की भट्टी में अभी भी झुलस रहा मिडिल ईस्ट, आखिर कब होगा समझौता?
ट्रंप का 37 बार डील फाइनल का दावा..., लेकिन युद्ध की भट्टी में अभी भी झुलस रहा मिडिल ईस्ट
Monsoon Farming Tips: मानसून में नहीं हुई ठीक से बारिश तो भी तगड़ा मुनाफा कमा लेंगे आप, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल
मानसून में नहीं हुई ठीक से बारिश तो भी तगड़ा मुनाफा कमा लेंगे आप, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल
ये बड़ा नियम बदलने जा रही सरकार, अब 50 साल तक वैलिड रहेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कितना फायदा?
ये बड़ा नियम बदलने जा रही सरकार, अब 50 साल तक वैलिड रहेगा ड्राइविंग लाइसेंस
Embed widget