एक्सप्लोरर

बुर्के पर बयान के बाद योगी के मंत्री बोले- महिलाओं को होनी चाहिए कोई भी वस्त्र पहनने की आजादी

यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, महिलाओं पर कुछ भी थोपना नहीं चाहिये. शुक्ल ने कहा कि, महिलाओं को आजादी होनी चाहिये कि वे क्या पहने या क्या नहीं पहने.

बलिया: मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से मुक्ति दिलाए जाने के बयान के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं को कोई भी वस्त्र पहनने की आजादी होनी चाहिए.

महिलाओं पर कुछ भी थोपा नहीं जाना चाहिये

उन्होंने कहा कि रूढ़िवाद व परम्परा के नाम पर महिलाओं पर कुछ भी थोपा नहीं जाना चाहिए, समाज के प्रबुद्ध लोगों व धर्म गुरुओं को 21वीं सदी के साथ समाज को आगे बढ़ाने का अवसर देना चाहिए. संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ल ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बुर्का से आजादी दिलाने के अपने बयान पर सफाई दी.

उन्होंने कहा कि वह सुधार की बात कह रहे हैं. मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म की महिला को यह स्वतंत्रता होनी चाहिए कि वह क्या पहने व क्या न पहने. उन्होंने कहा कि रूढ़िवाद व परम्परा के नाम पर उनपर कुछ भी थोपा नहीं जाना चाहिए और न ही दबाव बनाया जाना चाहिए. मंत्री ने दोहराया कि अनेक मुस्लिम देशों में बुर्का पर पाबंदी लगाई गई है.

बुर्का पहने या न पहले

शुक्ल ने कहा कि निश्चित रूप से मुस्लिम धर्म गुरुओं को इस बारे में विचार करना चाहिए और मुस्लिम महिलाओं को यह अधिकार मिलना चाहिए कि वह चाहे तो बुर्का पहने या न पहने.

यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार इस पर प्रतिबंध लगाने के लिये कदम उठायेगी? उन्होंने कहा कि यह विषय अभी सरकार का नहीं है, यह विषय समाज का है. मंत्री ने कहा कि मुस्लिम धर्म गुरुओं को इसका संज्ञान लेना चाहिए, मुस्लिम धर्म गुरु मुस्लिम महिलाओं की राय लें, किसी भी धर्म गुरु को परम्परा के नाम पर किसी धर्म की महिला पर कोई वस्त्र पहनने का दबाव नहीं बनाना चाहिए.

शुक्ल ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोगों व धर्म गुरुओं को 21वीं सदी के साथ समाज को आगे बढ़ाने का अवसर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन तलाक के मसले पर इसलिए कदम उठाया क्योंकि लंबे समय से मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस पर कोई विचार नहीं किया. उन्होंने कहा,‘‘ लोकतंत्र में निर्वाचित होने के बावजूद ओवैसी की तरह ऐसे कुछ मुसलमान हैं, जो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे.’’

लोकतंत्र के हित में नहीं है ऐसी सोच

मंत्री ने कहा, ‘‘ ऐसी सोच लोकतंत्र के हित में नहीं है.’’ दो दिन पहले मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित किये जाने के बयान के बारे में शुक्ल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर का प्रयोग नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह गीदड़-भभकी से विचलित होने वाले नहीं हैं.

राज्य के संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी अजान को लेकर दिये गये उनके बयान पर मुस्लिम धर्म गुरुओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए की. उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय ने आम लोगों के अधिकार को सुरक्षित करते हुए रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की मनाही की है तो निश्चित रूप से यह होना चाहिए.

बुर्के को अमानवीय कहा था

मंत्री ने कहा कि सुबह छह बजे से पहले लाउड स्पीकर पर अजान नहीं होनी चाहिए, दिन में भी ध्वनि विस्तारक यंत्र से ध्वनि की सीमा सीमित होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि यह हमारी मांग है और यह होगा. गौरतलब है कि बुधवार को शुक्ल ने कहा था कि देश में तीन तलाक की तर्ज पर मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी. उन्होंने बुर्के को अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा करार दिया था.

ये भी पढ़ें.

UP: पत्नी के साथ छेड़खानी से परेशान शिक्षक ने जहर खाकर जान दी, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा
सपा के जीते MLC बीजेपी में होंगे शामिल? मतगणना के बीच BJP विधायक का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget