एक्सप्लोरर

UP: पत्नी के साथ छेड़खानी से परेशान शिक्षक ने जहर खाकर जान दी, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला शिक्षक पर कुछ लोग अश्लील फब्तियां कसते थे और छेड़खानी करते थे. इस घटना से परेशान पति, जो खुद भी टीचर था, जहर खाकर जान दे दी.

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पत्नी के साथ कथित छेड़खानी और अश्लील फब्तियों से परेशान एक अध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर कैसरगंज थाने में चार लोगों के खिलाफ अश्लीलता, आत्महत्या के लिए उकसाने, जानमाल की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.

किराये पर रहते थे शिक्षक पति-पत्नी

बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने गुरुवार को बताया कि भदोही जिला निवासी नीरज कुमार चौबे (31) प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे और उनकी पत्नी आकांक्षा मिश्रा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. दोनों अपनी दो साल की बच्ची के साथ कैसरगंज कस्बे में किराए पर रहते थे. आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नौकरी कर रहे कुछ शिक्षक भी इसी इमारत में किराए पर रहते हैं.

सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

उन्होंने बताया कि अध्यापक नीरज ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर स्वयं सोशल मीडिया पर उसे पोस्ट कर दिया था. सुसाइड नोट में उसने अपने तीन साथी शिक्षकों व एक शिक्षिका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

इलाज के दौरान हुई मौत

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, बुधवार शाम सूचना मिली कि लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गयी है. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. उन्होंने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर कर रही है.

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी उदय राज ने बताया कि तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

UP: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 1 और 2 अप्रैल को बंद रहेगा हाईकोर्ट, मुकदमों की ई-फाइलिंग भी नहीं होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget