एक्सप्लोरर

14,000 फीट की ऊंचाई से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सलाम, अनामिका ने थाइलैंड में रचा इतिहास

Prayagraj News :अनामिका शर्मा ने विदेश की धरती थाइलैंड के बैंकाक में आपरेशन सिंदूर के समर्थन में "आपरेशन सिंदूर" का झंडा लेकर आसमान से 14000 फीट से छलांग लगाई है.

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चार दिनों में ही भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को घुटनों के बल पर ला दिया. इसके बाद देश भर में तिरंगा शौर्य यात्राएं निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है और हर देशवासी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहा है. 

इसी कड़ी में प्रयागराज की बेटी और देश की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने अपने अलग अंदाज में देश की सेना और देश के लोगों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है. अनामिका शर्मा ने विदेश की धरती थाइलैंड के बैंकाक में आपरेशन सिंदूर के समर्थन में "आपरेशन सिंदूर" का  झंडा लेकर आसमान से 14000 फीट से छलांग लगाई है. यह कारनामा अनामिका शर्मा ने गुरुवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे के करीब किया है. अनामिका शर्मा भारत की अकेली महिला स्काई डाइविंग प्रशिक्षक के स्काई डाईवर का खिताब अपने नाम दर्ज कराने वाली हैं.

महाकुम्भ में भी किया था कारनामा

अनामिका शर्मा उत्तर प्रदेश  के प्रयागराज की निवासी है और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी की कार्य शैली से बहुत  प्रभावित रहती हैं. सीएम योगी का नेतृत्व प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करता है. अभी हाल ही में समापन हुआ है महाकुंभ का जिसमें अनामिका शर्मा ने "सर्व सिद्धि प्रदः कुंभ " का ध्वज लेकर बैंकॉक के आसमान से ही संपूर्ण संसार को कुंभ में आने का निमंत्रण दिया था. अनामिका के इस योगदान को उत्तर प्रदेश की सरकार, मेला प्रशासन सहित पूरे देश ने सराहा था. 

राम मंदिर का भी ध्वज फहराया था

इससे पहले जनवरी 2024 में संगमनगरी की 23 वर्षीय स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने भी विदेशी धरती पर राम मंदिर का ध्वज फहराते हुए अनूठे तरीके से अपनी खुशी जाहिर की है. अनामिका ने थाईलैंड में 13 हजार फीट की उंचाई से राम मंदिर के ध्वज के साथ स्काई डाइव कर अपनी आस्था और खुशी को दुनिया के सामने जाहिर किया था. थाईलैंड वही देश है जो, हनुमानजी को अपना रक्षक मानता है. 

यूएसपीए यानि यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन का सी कैटेगरी का स्काई डाइविंग लाइसेंस प्राप्त कर चुकीं अनामिका ने इसके पहले रोडियो स्काई डाइव जंप कर इतिहास रचा था. उन्होंने थाईलैंड के रेयांग शहर में आसमान से 13000 फीट की ऊंचाई से जय श्रीराम के जयकारे के साथ छलांग लगाई थी. इस दौरान उनके हाथ में राम मंदिर का ध्वज भी था. अनामिका ने बताया कि प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं. भगवान राम के भव्य राम मंदिर को सम्मान देने के लिए ही उन्होंने ध्वज के साथ छलांग लगाई है.

अनामिका ने अपनी पहली स्काई डाइविंग महज दस वर्ष की उम्र में ही की थी. अब तक वह 300 स्काई डाइव पार कर चुकी हैं. स्काई डाइविंग का हुनर अनामिका ने अपने पिता अजय शर्मा से सीखा है. वह भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त जूनियर वारंट ऑफिसर, प्रशिक्षित कमांडो और प्रफेशनल स्काई डाइवर हैं. अजय अब तक 650 बार स्काई डाइविंग कर चुके हैं.

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन
मंत्री संदीप सिंह के घर का घेराव, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड पाठ कर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget