एक्सप्लोरर

Video: खुले नाले में साइकिल समेत गिरा 60 साल का बुजुर्ग, सामने आया नगर निगम की लापरवाही का वीडियो

Gorakhpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खुले नालों की लापरवाही से हादसे थम नहीं रहे. यहां राजेंद्र नगर कॉलोनी में 60 साल बुजुर्ग साइकिल समेत नाले में गिरकर घायल हो गए. देखिए वायरल वीडियो.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है. आए दिन खुले नाले में गाड़ियां और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अभी तक इस पर ध्यान नहीं दे रहे. राजेंद्र नगर कॉलोनी में एक 60 साल के बुजुर्ग साइकिल चलाते हुए खुले नाले में जा गिरे. अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

खुले नालों की वजह से हो रहे हैं हादसे

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और किसी तरह बुजुर्ग को बाहर निकाला. गनीमत रही कि समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. खुले नालों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. यही वजह है कि लोग हर समय डर के साए में जी रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

गौरतलब है कि इसी महीने 11 अगस्त को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा मोहल्ले में खुले नाले में डूबने से 8 साल की मासूम आफरीन की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा साफ झलक रहा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार कितने हादसों के बाद प्रशासन जागेगा?

नगर निगम से खुले नालों को ढकने के लिए की गई अपील

स्थानीय लोगों ने बताया कि नालों पर ढक्कन लगाने की मांग कई बार उठ चुकी है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है. हादसों का डर इतना है कि बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से कतराते हैं. वहीं, बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि नाले का पता ही नहीं चलता.

लोगों ने नगर निगम से अपील की है कि जल्द से जल्द खुले नालों को ढका जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. वरना आए दिन ऐसे हादसे होते रहेंगे और निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ती रहेगी.

ये भी पढ़ें- Video: रैली में लड़की ने किया अश्लील डांस, देखने जुटी भारी भीड़, लोग बोले- बेरोजगारी चरम पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget