एक्सप्लोरर

AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने कॉमन एंट्रेस टेस्ट से इंकार किया, एडमिशन के लिए पहले की तरह अलग से देनी होगी प्रवेश परीक्षा

AMU News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट में भाग नहीं लेगी. जानें क्या है वजह.

AMU to not take part in CET 2022: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) ने तय किया है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Central Universities) में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एंट्रेस टेस्ट (Common Entrance Test) में हिस्सा नहीं लेगी. यानी एएमयू में एडमिशन (AMU Admissions 2022) लेने के लिए छात्रों को पहले की तरह अलग से प्रवेश परीक्षा देनी होगी.

बता दें कि इस बार नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत दिल्ली (Delhi) की बहुत सी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए एक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किए जाने की योजना है. इसके अंकों के आधार पर कैंडिडेट्स को एडमिशन मिलेगा. यानी अब हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी चाहें तो अपना खुद का एंट्रेस टेस्ट कंडक्ट न कराकर इस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के मार्क्स को एडमिशन के लिए आधार बना सकते हैं.

क्या है एएमयू के पीछे हटने की वजह –

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने ऐसा करने से मना कर दिया है क्योंकि वे मानते हैं कि यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा मिला हुआ है जो बरकरार रहना चाहिए. इस बारे में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता शैफी किदवई ने कहा, ‘हम एएमयू को अल्पसंख्यक का दर्जा खारिज करने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक मामला चला रहे हैं.  सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू को यथास्थिति का दर्जा दे दिया है. विश्वविद्यालय अपनी प्रवेश नीति पर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखेगा क्योंकि अल्पसंख्यक का मामला विचाराधीन है’. मतलब साफ है कि केस कोर्ट में रहने तक एएमयू में जैसे एडमिशन होते थे वैसे ही होंगे.

डीयू और जेएनयू हुए शामिल –

बता दें कि इस साल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहले ही हां कह चुके हैं. दोनों यूनिवर्सिटी ने कहा था कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही छात्रों को अपने यहां प्रवेश देंगे.

दरअसल नई शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित ये नियम पहले ही लागू हो जाने चाहिए थे लेकिन कोरोना के आने से स्थिति बदल गई और काफी समय बाद इनका पालन हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

Sarkari Naukri Alert: जम्मू-कश्मीर के इन विभागों में निकली वैकेंसी, जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक सारी जानकारी 

UP Police Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget