एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में नौकर के सिर पर हुआ खून सवार, तेजधार हथियार से मालिक की गर्दन पर किए कई वार

Amroha News: नौकर की किसी बात को लेकर मालिक से अनबन हो गई थी, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर ये खौफनाक कदम उठा लिया. आरोपी ने पास पड़े गन्ना खोदने की कस्सी को उठाया और हमला बोल दिया.

Amroha Murder: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा (Amroha) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक नौकर ने अपने मालिक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आसपास के लोगों ने इस वारदात की खबर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और शव को पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना अमरोहा के बछरायू क्षेत्र के छजूपुरा गांव की  है. यहां रहने वाले 50 साल के किसान चंद्रपाल के घर पिछले कुछ सालों से नेपाल का एक युवक नौकरी करता था. ये युवक उनके खेत और पशुपालन में मदद किया करता था. मंगलवार की शाम को उनके घर के सभी सदस्य और दो अन्य नौकर उनके साथ खेत पर काम के लिए गए हुए थे. घर पर मकान मालिक चंद्रपाल घर के आंगन में चारपाई पर लेटा हुआ था. तभी नेपाली नौकर भी घर पर पहुंच गया. 

 इस बात को लेकर किया मालिक पर हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों में किसी बात को लेकर अनबन शुरु हो गई, जिसके बाद नौकर को गुस्सा आ गया और उसने पास पड़ी गन्ना खोदने की कस्सी उठाकर चंद्रपाल की गर्दन पर ताबड़ तोड़ कई वार कर दिये, जिससे चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई. चंद्रपाल की मौत के बाद नौकर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और आसपास लोगों की भीड़ लग गई.  

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों की मदद से हत्यारे नौकर को दबोच लिया गया है. परिवार की सूचना पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: मुरादाबाद सांसद ने पहलवानों को बताया देश का गौरव, बृजभूषण शरण सिंह पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget