एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में छात्रा पर एसिड अटैक, इलाज के दौरान मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

UP News: अमरोहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण कर उसे एसिड से जला दिया. छात्रा की इलाज के दौरान मौत गई. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Amroha Acid Attack: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने 8 वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का घर से अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर तेजाब से जला दिया. बुरी तरह झुलसी छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना अमरोहा के रहरा थाना इलाके के पथरा मुस्तकम गाँव की है.

अमरोहा के रहरा थाना इलाके के पथरा मुस्तकम गाँव में रहने वाले प्रकाश की 14 वर्षीय बेटी यशोदा गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा थी. छात्रा के भाई यशवीर के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब तीन बजे दो लोग उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने घर का दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी जिस पर छात्रा ने दरवाजा खोल दिया. इस दौरान दोनों लोगों ने छात्रा का अपहरण कर हैदलपुर के कीकर के जंगल ले गए जहाँ मारपीट कर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई.

मृतका के भाई ने आगे बताया कि, आरोपी घटना के बाद छात्रा को जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे.  गंभीर रूप से झुलसी छात्रा जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों के द्वारा गंभीर रूप से घायल छात्रा को हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर किया गया था. जहां उपचार के दौरान यशोदा(14) वर्ष की मौत हो गई, जिससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है.

मृतका के भाई ने कहा- पुरानी रंजिश मे की हत्या
मृतका के भाई यशवीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन को गांव निवासी प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र अपहरण कर ले गए थे. उन लोगों ने ही मेरी बहन पर तेजाब डाला है. बहन गंभीर रूप से घायल थी, यशवीर सिंह ने बताया की साल 2020 में उनके ताऊ की हत्या कर दी गई थी. इसमें गांव के प्रेमपाल से रंजिश चली आ रही है. इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. इन लोगों को लगता है कि हत्या में हम लोगों का हाथ था. जबकि ऐसा कुछ नहीं है. इसके पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई. लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

अमरोहा के ए एस पी राजीव कुमार ने बताया कि पथरा गांव में हत्या की पुरानी रंजिश में एक युवती को रात में मार पीट कर उस पर तेजाब डाल देने की घटना घटी है. सूचना मिलते ही पुलिस की फील्ड यूनिट , डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं युवती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया था जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है. मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन से पूछताछ की जा रही है . साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में सफाई कर्मियों का योगी सरकार को अल्टीमेटम, मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget