एक्सप्लोरर

Amrit Dose Drive: यूपी में 'अमृत डोज' के लिए हर हफ्ते चलेगा विशेष अभियान, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Corona Booster Dose: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीके की 'अमृत डोज' बूस्टर/ प्रिकॉशन डोज दी जा रही है. कहा कि अमृत डोज' के लिए हर सप्ताह चलाएं विशेष अभियान चलायें.

Corona Booster Dose: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीके की 'अमृत डोज' बूस्टर/ प्रिकॉशन डोज दी जा रही है. कहा कि अमृत डोज' के लिए हर सप्ताह चलाएं विशेष अभियान चलायें. मुख्यमंत्री योगी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हर प्रदेशवासी को बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जाए. बूस्टर डोज पूर्णत: नि:शुल्क है. अब तक एक करोड़ 13 लाख से अधिक लोगों ने नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवा ली है. बूस्टर डोज के लिए तय 75 दिनों के लक्ष्य के सापेक्ष इसमें तेजी की अपेक्षा है. यह सुनिश्चित कराएं कि प्रत्येक पात्र प्रदेशवासी को मुफ्त बूस्टर डोज जरूर लग जाए. बूस्टर डोज की महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को सही जानकारी दी जाए. कहा कि यह सुखद है कि विगत दिवस आयोजित वृहद बूस्टर डोज अभियान में 16 लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज का लाभ लिया.

सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात

सीएम योगी ने कहा कि विगत 20 जुलाई से उत्तर प्रदेश में दैनिक केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आगामी दिनों में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व हैं. इन पर्वों में लोगों की आवाजाही भी बढ़नी स्वाभाविक है. ऐसे में सतर्कता-सावधानी बहुत जरूरी है. विगत दिवस 1.42 फीसद पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई. वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 5440 है. विगत 24 घंटों में 53 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 732 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 288 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. जनजागरूकता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग बढ़ाया जाए. कहा कि देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में विशेष सावधानी बरती जाए. मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव आदि के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को सही और समुचित जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए. राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति से परामर्श करें.

सीएम ने दिए ये निर्देश

सीएम ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों का भुगतान उनके बैंक खाते में समयबद्ध ढंग से किया जाए. कार्य की शुचिता और पारदर्शिता के ²ष्टिगत प्रत्येक मनरेगा श्रमिक का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करायें. 100 प्रतिशत बॉयोमेट्रिक सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनसहभागिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 5800 से अधिक 'अमृत सरोवरों' के निर्माण कराया गया है. स्वतन्त्रता दिवस के विशेष अवसर पर सभी अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण कराया जाए. लखनऊ स्थित बटलर झील का अमृत सरोवर के रूप में सुन्दरीकरण कराया जाए. उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है. इस संबंध में सौर ऊर्जा एक बेहतर विकल्प है. अत: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग द्वारा यथाशीघ्र प्रदेश की नई सौर ऊर्जा नीति तैयार कर प्रस्तुत किया जाए.

ये भी पढ़ें-

पसमांदा मुसलमानों और मुस्लिम महिलाओं से जुड़ने की रणनीति तैयार कर रही BJP, यूपी के लिए बना खास प्लान

आज़ादी के अमृत महोत्सव में आखिर क्यों हो रहा है फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget