एक्सप्लोरर

Amethi News: खंडहर में चोरी छिपे चल रही थी अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री, छापा मारकर दो गिरफ्तार

Amethi Crime News: एसपी ने कहा, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सरैया सुल्तानपुर मोड़ के पास स्थित खंडहर में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी. दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली हैं. यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर खंडहर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री (Illegal arms factory) का भंडाफोड़ किया है. मौके पर पुलिस ने 312 बोर और 315 बोर के 10 तमंचे, दस जिन्दा कारतूस और बड़ी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये. वहीं असलहा बनाते दो अभियुक्तों को भी पुलिस (Amethi Police) ने गिरफ्तार किया है. मुख्य अभियुक्त कुलदीप तिवारी के ऊपर अलग अलग थानों में 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम को एसपी इलामारन जी ने पच्चीस हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है.

टीम ने मारा छापा
मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सरैया सुल्तानपुर गांव का है, जहां गांव के बाहर खंडहर में पिछले कई वर्षों से अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. चेकिंग के दौरान देर शाम शिवरतनगंज पुलिस को सूचना मिली कि गांव के बाहर सुल्तानपुर मोड़ के पास खंडहर में अवैध असलहा बनाया जा रहा है जिसके बाद हरकत में आई शिवरतनगंज पुलिस ने इसकी जानकारी एसओजी को दी. सूचना मिलने के बाद एसओजी और शिवरतनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा. 

Presidential Election 2022 Voting: सपा ने व्हिप जारी कर बागियों को दी चेतावनी, शिवपाल सिंह यादव पर कही ये बात

दो गिरफ्तार 
छापेमारी में 315 बोर के पांच तमंचे, दो जिंदा कारतूस, 312 बोर के पांच तमंचे, 8 जिंदा कारतूस और बड़ी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए, जिसमें एक भट्टी, एक पलास, एक पेचकस, 15 कील, 2 ट्रिगर, 1 हथौड़ी, 4 स्प्रिंग और 11 लोहे की नाल शामिल थी. मौके पर असलहा बनाते दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. 

एसपी ने क्या बताया
मामले का खुलासा करते हुए अमेठी के एसपी ने कहा, शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सरैया सुल्तानपुर मोड़ के पास स्थित खंडहर में अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी जिसके बाद एसओजी टीम और शिवरतनगंज पुलिस ने छापा मारा. मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 10 तमंचे, 10 जिंदा कारतूस और बड़ी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मुख्य अभियुक्त कुलदीप तिवारी है जिसके ऊपर 12 गंभीर आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं. गिरफ्तार करने वाली एसओजी टीम और शिवरतनगंज पुलिस को 25,000 रुपये का इनाम दिया गया है.

Kanwar Yatra 2022: कावड़ ले जाने की रही है खास मान्यता, जानिए- चार तरह की इस यात्रा का इतिहास, नियम और कैसे पड़ा नाम

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget