एक्सप्लोरर

अमेठी में पत्नी ने नशीला पदार्थ देकर पति का प्राइवेट पार्ट काटा, तलाक को लेकर हुआ था विवाद

Amethi News: नाज़नीन पहली पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव डाल रही थी, जिसका अंसार ने विरोध किया. देर रात विवाद बढ़ने पर नाज़नीन ने नशीला पदार्थ खिलाकर अंसार पर हमला किया.

अमेठी जनपद में जगदीशपुर क्षेत्र के कचनाव गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरी पत्नी नाज़नीन बानो ने पति अंसार अहमद पर नशीला पदार्थ खिलाकर चाकू से हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

गंभीर रूप से घायल अंसार को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया.घटना के बाद फरार नाज़नीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. उधर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

ये है पूरा मामला

जानकरी के मुताबिक अंसार अहमद ने 14 साल पहले सबीतुल से शादी की थी, लेकिन बच्चा न होने के कारण पहली पत्नी के कहने पर इस साल मार्च में नाज़नीन से दूसरी शादी की. नाज़नीन पहली पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव डाल रही थी, जिसका अंसार ने विरोध किया. देर रात विवाद बढ़ने पर नाज़नीन ने नशीला पदार्थ खिलाकर अंसार पर हमला किया. बेहोशी की हालत में अंसार के प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद वह फरार हो गई. परिजनों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई. घटना के वक्त पहली पत्नी अपने मायके में ही थी.

पुलिस कार्रवाई शुरू

जगदीशपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि नाज़नीन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. अंसार का परिवार संयुक्त है, लेकिन अलग-अलग रहता है. अंसार विदेश में काम करता है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. नाज़नीन हारीमऊ गांव की रहने वाली है, जो कचनाव से 60 किलोमीटर दूर है.

उधर दूसरी पत्नी द्वारा पति के साथ इस तरह की हरकत से पूरा इलाका हैरान है. किसी को भी यकीं नहीं हो रहा है कि नाजनीन इस तरह की हरकत कर सकती है. वहीं इस मामले में कुछ और भी वजह होने की आशंका जताई जा रही है. 

Input By : अखिलेश माही
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget