एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में 5378 शिक्षकों का तबादला, अटल विद्यालयों में होगी 300 युवा शिक्षकों की भर्ती

Lucknow News: परिषदीय विद्यालयों में तबादला प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हुई थी. प्रदेश भर में 10,827 विद्यालयों में विलय के बाद सरप्लस शिक्षकों का तबादला शुरू हुआ था. इन्हें 16 अगस्त तक ज्वाइन करना है.

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार ने रक्षा बंधन पर बड़ा तोहफा दिया है. जिसमें 5378 शिक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि जिन विद्यालयों का विलय निरस्त हुआ है वे शिक्षक अपनी मूल तैनाती पर ही कार्यरत रहेंगे.

बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में तबादला प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हुई थी. प्रदेश भर में 10,827 विद्यालयों में विलय के बाद सरप्लस शिक्षकों का तबादला शुरू हुआ था. तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई और परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि विलय वाले विद्यालयों के शिक्षक भी तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं.

16 अगस्त तक जॉइन करना अनिवार्य

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 5378 शिक्षकों की तबादला सूची जारी की गई और इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि तबादला पाए शिक्षक 16 अगस्त तक अपने नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें, ताकि पठन-पाठन की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से चल सके.

इसके अलावा विलय निरस्त होने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को तबादला सूची में शामिल नहीं किया गया है और वे अपनी मूल जगह पर कार्यरत रहेंगे.

अटल आवासीय विद्यालयों में 300 युवा शिक्षकों की भर्ती

उधर कोविड-19 में अपने माता-पिता को खोने वाले और श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बनाए गए अटल आवासीय विद्यालयों में जल्द ही 300 युवा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

फ़िलहाल अभी इन विद्यालयों में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक पढ़ा रहे हैं. बता दें कि पहली बार अटल विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राएं CBSE बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देंगे. सरकार इन विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे पर सालाना 1.5 लाख रुपये खर्च कर रही है.

मार्च 2026 तक होगी नई भर्ती

प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ एम.के.एस सुन्दरम ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालयों के लिए 300 से अधिक युवा शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए नियमावली आयोग को भेजी जाएगी इसे जल्द पूरा करने की तैयारी है.

हर मंडल पर एक अटल आवासीय विद्यालय है

वर्तमान में प्रदेश के सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय संचाली है. इनमे 1000 बच्चों के पढ़ने और रहने की व्यवस्था है. इनमें 500 छात्र और 500 छात्राओं का अनुपात है. इसी आधार पर हर विद्यालय में 28 शिक्षकों के पद सृजित किए गए हैं. इसी अनुपात में 300 शिक्षकों की भर्ती अगले साल मार्च तक की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget