एक्सप्लोरर

अमेठी में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स में छापेमारी, स्वास्थ्य विभाग ने 4 को किया सील

UP News: अमेठी में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर्स में प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान 4 सेंटरों को सील किया गया है. वहीं इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिकों में हड़कंप है.

Amethi News: अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सोमवार की दोपहर में हड़कंप मच गया. अल्ट्रासाउंड सेंटर के मालिकों ने फटाफट अपना शटर गिराकर मौके से भाग निकले. बताया गया कि एसडीएम स्वास्थ्य टीम को लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करने निकले थे. इन अल्ट्रासाउंड सेंटरो के अवैध संचालन की शिकायत एसडीम को मिल रही थी. इसके बाद उन्होंने आज छापामार कार्रवाई करते हुए चार सेंटरों को सील कर दिया.

दरअसल, जगदीशपुर कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित नवीन, जसीम, श्रीराम और मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटरों को अनियमितता के आरोप तथा अवैध संचालन सहित कई कमियां पाए जाने के बाद मुसाफिरखाना के उप जिलाधिकारी अभिनव कनौजिया के निर्देश पर सीज कर दिया गया है. मजिस्ट्रेट अभिनव कनौजिया ने स्वास्थ्य टीम को साथ में लेकर जगदीशपुर कस्बे में गलत तरीके से चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पहुंचे. कार्रवाई की खबर लगते ही अल्ट्रासाउंड संचालको में हड़कंप मच गया. आनन फानन में लोग अपना सेंटर बंद कर मौके से भागते दिखाई पड़े.

बिना डॉक्टर के चल रहे थे अल्ट्रासाउंड सेंटर्स
एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि इन अल्ट्रासाऊंड सेंटरो के विषय में लगातार शिकायतें सामने आ रही थी. जिसमें यह जानकारी मिल रही थी कि यह लोग बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड सेंटर चलते हैं. इनके पास रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है. सिर्फ डॉक्टर अथवा रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर इन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा रखा है. जबकि अल्ट्रासाउंड किसी अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा करवाया जाता है. कहीं-कहीं पर कोई असिस्टेंट अथवा टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड करते हैं. यही नहीं अधिकतर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अवैध रूप से उल्टी सीधी जांच की जाती है जिसके करण जनता की जान से खिलवाड़ होता है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
उप जिलाधिकारी ने बताया कि इनके मालिकों के विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. अभी इन चारों सेंटरों को सीज कर दिया गया है. प्रथम दृष्टया जिनके नाम पर सेंटर का रजिस्ट्रेशन है वह मौके पर नहीं मिले हैं. इसीलिए उन्हें सीज किया गया है. अन्य जो भी शिकायतें हैं उनके संबंध में आगे जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी. मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा.

पुलिस बल की रही मौजूदगी
एसडीएम के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पूरे समय तक जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ पूरे समय तक डटे रहे. मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड सेंटरों को चेक किया तथा उसे पर कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: बंद करने के निर्देश के बावजूद खुला रहा फाउंटेन, डूबने से हुई मासूम की मौत

Input By : लोकेश त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget