एक्सप्लोरर

अमेठी में खेत में पलटा रिफाइंड का टैंकर, ग्रामीणों ने खूब लूटा तेल, कानपुर जा रहा था माल

UP News: कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया कठौरा के पास रिफाइंड तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. ग्रामीण बोतल डिब्बे में तेल भरकर घर ले गए.

Amethi News: अमेठी जिले में कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया कठौरा के पास तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे के नीचे खेत में जाकर पलट गया. टैंकर में कच्चा रिफाइंड तेल भरा हुआ था. टैंकर के पलटने के कारण खेत में रिफाइंड तेल फैल गया. जब सुबह होते ही ग्रामीणों की नजर रिफाइंड ऑयल पर पड़ी तो वह लोग बोतल, डिब्बा और बाल्टी लेकर खेत में पहुंच गए और रिफाइंड तेल भर भर कर अपने घर ले जाने लगे. 

टैंकर ड्राइवर अमन चौहान पुत्र राकेश चौहान निवासी देवकली रानीगंज थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी का रहने वाला है. उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से टैंकर संख्या HR38 AD–1273 में 33 टन कच्चा रिफाइंड ऑयल लोड कर निकला हुआ था. जिसे उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचकर खाली करना था. अभी वह जैसे ही लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौरा के पास रात करीब 1:30 बजे पहुंचा था. 

टैंकर पलटने से आधा तेल खेत में गिरा
ड्राइवर ने आगे बताया कि तभी हाईवे पर गोवंश दिखाई पड़ा. जिसको बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित हो गया और वह हाईवे के नीचे खेतों में उतरकर पलट गया. घटना के वक्त टैंकर पर ड्राइवर अमन चौहान ही अकेला था. घटना के बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचित किया. ड्राइवर मुकेश चौहान ने बताया कि टैंकर के पलटने के कारण लगभग आधा रिफाइंड ऑयल टैंकर से निकलकर खेतों में बह गया. जिसको वहां के स्थानीय ग्रामीण डब्बे में भर ले गए.

पुलिस कर रही कार्रवाई
इस मामले को लेकर कमरौली थाने के प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि घटना की सूचना रात्रि 2 बजे के करीब मिली. सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर यह टैंकर जा रहा जिस पर कच्चा रिफाइंड तेल भरा था. टैंकर में ड्राइवर ही अकेला था. ऐसा प्रतीत होता है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई जिसके कारण वह गाड़ी का संतुलन खो बैठा. टैंकर सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गया. पुलिस ने मामूली रूप से चोट खाए ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. टैंकर मालिक और अन्य संबंधित को सूचित करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

(अमेठी से लोकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बने चक्रवाती दबाव की वजह से यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget