एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में बने चक्रवाती दबाव की वजह से यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather News: यूपी में अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा. साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय दबाव) की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मंगलवार सुबह लखीमपुर खीरी में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. लखनऊ में भी सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही. वहीं, आगरा और कानपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं.

मौसम विभाग ने 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पाकिस्तान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय दबाव) की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है. यह सिस्टम राजस्थान होते हुए यूपी में पहुंच रहा है.

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं और बारिश का असर दिखेगा. इसका असर धीरे-धीरे पूर्वांचल तक पहुंचेगा. मंगलवार को पूरे यूपी में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक यही मौसम बना रहेगा. बारिश से तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है.

UP के गांव-गांव तक यूं पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं, योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

सोमवार को भी यूपी के कई हिस्सों में बारिश हुई. झांसी, कानपुर देहात, फतेहपुर समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. वहीं, सुल्तानपुर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई. इससे एक बाजार की छत टूटकर सड़क पर खड़ी कार पर गिर गई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा, विकास भवन की कैंटीन भी आंधी में उड़कर एक कार पर गिर पड़ी.

3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में सोमवार से ही छिटपुट बारिश शुरू हो गई थी. खासकर तराई के इलाकों में बारिश से तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई है. मंगलवार को पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही और बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि, 6 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

इस बीच, केरल में मानसून इस बार 24 मई को ही पहुंच गया था, जो सामान्य तारीख से 8 दिन पहले है. मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि यूपी में मानसून 15 से 16 जून के बीच पहुंच सकता है, लेकिन अब इसके पहुंचने में 7 से 10 दिन की देरी हो सकती है. माना जा रहा है कि जून के आखिरी सप्ताह में ही मानसून यूपी पहुंचेगा.

गौरतलब है कि मानसून का असर यूपी में काफी महत्वपूर्ण होता है. राज्य के किसान इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि खरीफ फसलों की बुआई सही समय पर शुरू हो सके. मानसून देरी से आने पर खेतों की सिंचाई और फसल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है. लेकिन इस बीच बारिश और तेज हवाओं से आम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget