एक्सप्लोरर

अमेठी में 3 दिन से लापता 16 साल के किशोर का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

अमेठी में तीन दिन से लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है.किशोर का शव घर से कुछ दूर ही धान के खेतों में मिला है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का शव बृहस्पतिवार को घर से करीब 150 मीटर दूर धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गूजीपुर मजरे पांडेय का पुरवा निवासी सतीश वर्मा पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है. 

शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच के लिए एसओजी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया.

यह भी पढ़ें: 'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम

सोमवार को दुकान जाने के लिए निकला था किशोर

परिजनों के मुताबिक, बद्री प्रसाद वर्मा के चार बच्चे हैं और सतीश उनमें सबसे छोटा था. वह अपने खर्च के लिए रामलाल नामक व्यक्ति की चाट की दुकान पर काम करता था. सोमवार की सुबह सतीश घर से दुकान जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी समय बीतने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला. 

इसके बाद पिता बद्री प्रसाद वर्मा ने संग्रामपुर थाने में लिखित तहरीर देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी थी. परिवार को उम्मीद थी कि सतीश जल्द ही घर लौट आएगा, लेकिन बृहस्पतिवार को उसका शव मिलने की सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.

घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला शव

बृहस्पतिवार को गांव के पास कटे हुए धान के खेत में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे पिता ने शव की पहचान अपने बेटे सतीश के रूप में की. शव की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस को आशंका है कि किशोर का शव कुछ समय से खेत में पड़ा हुआ था. हालांकि, उसकी मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा.

मां ने चाट विक्रेता समेत तीन लोगों पर जताया शक

किशोर की मां विमला देवी ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने चाट विक्रेता रामलाल समेत गांव के दो अन्य युवकों पर शक जाहिर करते हुए उनके नाम पुलिस को बताए हैं. वहीं, पिता ने भी बेटे की मौत को लेकर आशंका जताई है. हालांकि, परिजनों की ओर से जिन लोगों पर शक जाहिर किया गया है, उनके खिलाफ आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

एसओजी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए संग्रामपुर थाना पुलिस के साथ एसओजी, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पीपरपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. टीमों ने खेत और आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया. घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए गए, ताकि किशोर की मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि किशोर दुकान से घर लौटते समय कहां गया था और उसके साथ आखिरी बार किसकी मुलाकात हुई थी.

एसपी बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गांव के पास 16 वर्षीय किशोर का शव मिला है. उसके पिता ने पहले ही बेटे के लापता होने की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शव की पहचान सतीश के रूप में हुई है. एसपी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया झटका मशीन के कारण मौत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है. हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही स्पष्ट होगी.

फिलहाल, तीन दिन से लापता किशोर का शव मिलने के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है. परिजन घटना की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए

लोकेश कुमार त्रिपाठी साल 2024 से एबीपी लाइव के साथ जुड़े हैं. उत्तर प्रदेश के अमेठी की खबरों पर नजर रखते हैं.  पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने मध्यकालीन इतिहास में परास्नातक डिग्री एवं बी० एड० की डिग्री डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से प्राप्त किया है. साथ ही उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से ''पत्रकारिता एवं जनसंचार" में परास्नातक डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget