एक्सप्लोरर

अमेठी में मातम में बदली शादी की खुशियां, सगाई के एक हफ्ते बाद युवती ने की खुदकुशी

UP News: अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां मातम में बदली हैं. दुलापुर मजरे दीघा गोपालपुर गांव की रहने वाली एक युवती ने शादी से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Amethi News: अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दुलापुर मजरे दीघा गोपालपुर गांव के रहने वाले राम प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री गुंजन उर्फ गोल्डी ने शादी से पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका ने यह खौफनाक कदम तब उठाया जब उसके घर पर ससुराल वाले पंडित जी को लेकर विवाह की तारीख तय करने के लिए घर पहुंचे हुए थे. इस बात की जानकारी होने पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

परिजनों के अनुसार वर पक्ष वाले जब पंडित को लेकर घर पर पहुंचे थे और शादी की तारीख हो रही थी. उसी समय गुंजन टमाटर लाने की बात कह कर मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकली. फोन पर बात करते हुए वह बाग की ओर चली गई. कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन घर से बाहर गई तो देखा कि गुंजन का शव पेड़ से लटका हुआ है. छोटी बहन के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दिया.

7 मई को हुई थी गुंजन की सगाई
गुंजन के पिता राम प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी बीए पास थी और उसकी शादी वारिसगंज टांडा निवासी राजकुमार, पुत्र सत्यनारायण से तय हुई थी. 7 मई को दोनों की सगाई हो चुकी थी और आज शादी की तारीख तय होनी थी. इसीलिए वह लोग भी घर पर आए हुए थे तभी यह घटना घट गई. घटना के बाद से ही एक तरफ जहां गुंजन के घर में कोहराम मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ वर पक्ष वाले इस घटना से स्तब्ध हैं.

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई. इसके बावजूद भी परिजनों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों के द्वारा कोई तहरीर दी जाती है तो उसके हिसाब से आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी: मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा लंदन में बने मेयर, भटेवरा गांव में उत्साह का माहौल

Input By : लोकेश कुमार त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget