एक्सप्लोरर

अंबेडकर महासभा ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिये चांदी की ईंट दान की, अबतक 4 कुंटल से ज्यादा आया सोना-चांदी

अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान के तहत लोग बढ़ चढ़कर दान कर रहे हैं. इसके तहत सोना-चांदी भी लोग खूब दे रहे हैं.

अयोध्या: राम लला के मंदिर निर्माण के लिए लगातार रामभक्त दान दे रहे हैं. श्रद्धालु रामलला के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चल रहे हैं. इसी का परिणाम है कि लगभग 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का चंदा अबतक आ चुका है. निधि समर्पण अभियान के दरमियान अभी लगातार धन संग्रह हो रहा है. ट्रस्ट का दावा है कि आशा से अधिक राम भक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग किया है. लगभग 4 कुंटल से ज्यादा चांदी और सोने का दान भी किया गया है. इसी क्रम में आज दलितों की तरफ से डॉ भीमराव अंबेडकर महासभा ट्रस्ट ने श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा को चांदी की ईंट दान की है. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने कारसेवक पुरम में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की शिला भेंट की है.

सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है

इस दौरान, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि भगवान राम लला को प्रतीक स्वरूप चांदी की ईंट अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल की तरफ से रामलला को समर्पित किया गया है. 15 जनवरी मकर संक्रांति से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है. समाज ने बहुत ही व्यापक स्तर पर इस में अपना सहयोग दिया है.

बैंक के लॉकर हो गये फुल

वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा का कहना है कि राम लला के मंदिर निर्माण के लिए आ रही चांदी के दान को रखने के लिए जगह नहीं बची है. बैंक के लॉकर फुल हो गए हैं. इस वजह से बीच में चांदी का दान लेना बंद कर दिया गया था. ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि जब इसकी जरूरत पड़ेगी, मंदिर निर्माण में तो लगेगा, लेकिन अभी तक जो हम लोग धातु के रूप में दान स्वरूप आया है, समाज से निवेदन कर रहे हैं कि धातु के रूप में दान ना दें, उसको रखने के लिए हमारे पास समस्या है. अनिल मिश्रा ने बताया कि, हमारी अपील है कि, लोग चांदी का दान ना करें. यही नहीं, आगे मंदिर निर्माण के लिये अगर जरूरत पड़ेगी, तब हम इसका आह्वान करेंगे.

नींव की खुदाई का काम जारी

रामलला के मंदिर निर्माण पर बोलते हुए ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि रामलला के परिसर में नींव की खुदाई का काम प्रगति पर है. लगभग 9 मीटर तक खुदाई पूरी हो गई है. 70 दिनों के अंदर नींव की खुदाई का काम पूरा हो जाएगा. इसे दौरान उसके अंदर जो फिल्ड इंजीनियरिंग मैटेरियल है उसका कंपोजीशन सब तैयार किया जा रहा है. इसी माह के आखिरी में कार्यों की समीक्षा बैठक होगी और इसके बाद नींव की खुदाई का काम पूरा हो जाएगा. यह काम मार्च महीने के अंत से फीलिंग के लिए शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

किसानों के मुद्दे पर डिप्टी सीएम का हमला, 'अखिलेश यादव को नहीं पता धनिया और गाजर के पत्ते का अंतर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहनोई ने की थी हत्या, फतेहपुर में 3 दिन से लापता शख्स की नहर में मिली लाश
बहनोई ने की थी हत्या, फतेहपुर में 3 दिन से लापता शख्स की नहर में मिली लाश
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'पराया धन अपना', अखिलेश के PDA पर बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का तंज
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल
सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद सियासत, मौलाना यासूब अब्बास ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget