एक्सप्लोरर

Basti News: कोर्ट में फिर पेश नहीं हुआ बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी, संपत्ति कुर्क का दिया आदेश

UP News: यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक रहे अमरमणि त्रिपाठी आज बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश में 22 साल पुराने अपहरण कांड में फंसे बाहुबली नेता और पूर्व विधायक रहे अमरमणि त्रिपाठी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज एक बार फिर से कोर्ट की ओर से मिली तारीख के बावजूद वह बस्ती की एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश कर दिया है.

इसके अलावा अभियुक्त अमरमणि त्रिपाठी के प्रकरण में अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के लिए एमपी एमएलए कोर्ट ने बस्ती के एसपी को निर्देश दिया है कि वह एक बार फिर से एक स्पेशल टीम का गठन करके कोर्ट के आदेश का अनुपालन करें और 20 दिसंबर को अमरमणि त्रिपाठी को कोर्ट में हाजिर करें. इसके अलावा एमपी एमएलए कोर्ट ने अमरमणि त्रिपाठी के गैंगस्टर से जुड़ी मूल पत्रावली को भी तलब किया है, जिसके आधार पर कोर्ट आगे की सुनवाई करेगी.

कोर्ट ने बस्ती कोतवाल को लगाई फटकार

वहीं पिछली तारीख के दौरान कोर्ट ने बस्ती कोतवाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तलब किया था कि कोर्ट के आदेश को गलत तरीके से प्रकाशित करने पर क्यों नाम के खिलाफ कार्रवाई की जाए. जिस पर कोतवाल ने माफी नामा लगाते हुए इसे त्रुटिवस गलती के आधार पर माफी मांगी है. जिस पर एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें भी 20 तारीख को सुनवाई की तारीख दे दी है.

ये था पूरा मामला

आपको बता दें कि जिस केस में अमरमणि को वारंट जारी हुआ है, वो केस 2001 का है. उस वक्त बस्ती कोतवाली क्षेत्र में बिजनेसमैन धर्मराज गुप्ता के बेटे का अपहरण कर लिया गया था. बाद में व्यापारी के बेटे को तत्कालीन विधायक अमरमणि के लखनऊ स्थित घर से बरामद किया गया था. इस मामले में अमरमणि समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग आरोपी बनाए गए थे. इसके बाद लगातार बस्ती के एमपी एमएलए कोर्ट में इस मामले का ट्रायल चल रहा था. जिसमें वारंट जारी होने के बाद भी लगातार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी एमपी/एमएलए में गैरहाजिर चल रहे थे.

संपत्ति कुर्क करने के आदेश

जिस पर कोर्ट ने बस्ती के पुलिस अधीक्षक को यह आदेश दिया था कि वह अमरमणि को गिरफ्तार कर 1 नवंबर को कोर्ट में पेश करें, लेकिन खराब तबीयत के कारण मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की वजह से अमरमणि त्रिपाठी एक बार फिर बस्ती के न्यायालय में पेश नहीं हुए. जिस पर कोर्ट ने आपत्ति जताते हुए बस्ती पुलिस को धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्की के आदेश जारी किया था.

यह भी पढ़ेंः 
अखिलेश के बहाने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना सीएम योगी ने किया बड़ा हमला, बोले- ये बीमारी बिहार में भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget