एक्सप्लोरर

ऑल्ट बालाजी, जी5 की सीरीज 'कहने को हमसफर है 3' का ट्रेलर जारी

पहले दो सीजन की शानदार सफलता के बाद ऑल्ट बालाजी और जी5 अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'कहने को हमसफर है' के तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का फिर से मनोरंजन करने के लिए लौट आया है।

पहले दो सीजन की शानदार सफलता के बाद ऑल्ट बालाजी और जी5 अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी 'कहने को हमसफर है' के तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का फिर से मनोरंजन करने के लिए लौट आया है। यह शो 6 जून को रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले दोनों प्लेटफॉर्म ने बहुप्रतीक्षित सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक बार फिर रोनित रॉय, गुरदीप कोहली पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री सहित अदिति वासुदेवा जैसे भारतीय टेलीविजन उद्योग के दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।

View this post on Instagram
 

Rohit, Ananya and Poonam’s tangled relationships will raise these questions - what happens when a treasured relationship becomes just a bitter memory? Is only love enough for two people to be together? Do people just move on and find new humsafars? Watch how life comes back a full circle for them, in the final leg of #KehneKoHumsafarHain Season 3. Streaming 6th June on #ALTBalaji @ektarkapoor @shobha9168 @ronitboseroy @monajsingh @gurdippunjj @poojabanerjeee @palakjain786 @sayushsanjaynayyar @aditivasudev @apurvaagnihotri02 @suchipillai @sharonprabakar @nzoomfakih @bigfmrani @muktadhond @jaya_misra @chloejferns @abhijitdas4575 @dhruvdawer @bhavnarawail @jassi.saluja22 @chavandeepak15 @balajitelefilmslimited @zee5premium

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on

ट्रेलर में 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सभी की जि़ंदगी में आए बदलावों को चित्रित किया गया है। अनन्या एक सफल व्यवसायी और एक मां है, वह पहले शांत थी, लेकिन अब तूफानी एना बन गई है। दूसरी ओर पूनम जिंदगी में आगे बढ़ गई है और अभिमन्यु के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रही है। रोहित अब पूरी तरह से लापरवाह हो गया है और उनकी जि़ंदगी में कोई जिम्मेदारी नहीं है। कुछ भी खोने के लिए और देखभाल करने के लिए न होने के कारण, वह अपनी अशांति को या तो बाइक पर जाकर या फिर खुद से छोटी महिलाओं के साथ नासमझ रिश्ते बनाकर कम करता है।
निशा (अंजुम फकीह) और अमायरा (अदिति वासुदेवा) की रोहित की जिंदगी में एंट्री के साथ, हर कोई यह सोच सकता है कि रोहित पूरी तरह से अपने नवीनतम रोमांस को एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन उसका अतीत उसे वास्तविकता स्वीकार करने में असमर्थ बना रहा है कि पूनम और अनन्या अब उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं।
View this post on Instagram
 

Ananya always believed in love but now believes love is flawed.‬ ‪She has dedicated her life to work so that she can give Kabir a stable life. Ana ke liye destiny holds something else, will Rohit and Ana find their way back together ya woh sirf #KehneKoHumsafarHain?‬ ‪‪Get to know more on season 3, trailer releases on 23rd May & show streams 6th June on #ALTBalaji. @ektarkapoor @shobha9168 @ronitboseroy @monajsingh @gurdippunjj @poojabanerjeee @palakjain786 @sayushsanjaynayyar @aditivasudev @apurvaagnihotri02 @suchipillai @sharonprabakar @nzoomfakih @bigfmrani @muktadhond @jaya_misra @chloejferns @abhijitdas4575 @dhruvdawer @bhavnarawail @jassi.saluja22 @balajitelefilmslimited @zee5premium

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए अभिनेता रोनित बोस राय (रोहित मेहरा) ने कहा, "मुझे लगता था कि यह शो दर्शकों को पसंद आएगा, लेकिन इतनी बड़ी सफलता बनने की कभी कल्पना भी नहीं की थी। हमारे पहले 2 सीजन पर अपना प्यार बरसाने और सीजन 3 को संभव बनाने के लिए दर्शकों का आभारी हूं। मेरे दर्शकों के लिए, मैं यह कहना चाहता हूं कि चौंकाने वाले खुलासे के साथ एक धमाकेदार सीजन के लिए तैयार हो जाएं। उम्मीद है कि आप लोगों को उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया था। आप इसे निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहेंगे।"
View this post on Instagram
 

Is love enough for a relationship? Are some relationships better off without a tag? Can you forgive someone who has betrayed you? Kya kuch Humsafar sirf Kehne Ko Humsafar hote hain? These questions will be raised once again, questions that sometimes don’t have an answer. Watch how each situation challenges societal norms of marriage, relationships and love on #KehneKoHumsafarHain, Season 3; trailer out on 23rd May, show streaming 6th June on #ALTBalaji @ektarkapoor @shobha9168 @ronitboseroy @monajsingh @gurdippunjj @poojabanerjeee @palakjain786 @sayushsanjaynayyar @aditivasudev @apurvaagnihotri02 @suchipillai @sharonprabakar @nzoomfakih @bigfmrani @muktadhond @jaya_misra @chloejferns @abhijitdas4575 @dhruvdawer @bhavnarawail @mayur_shah1801 @balajitelefilmslimited @zee5premium

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji) on

गुरदीप कोहली कहती हैं, "इस सीजन में दर्शकों को एक नई पूनम और उनके कई शेड्स देखने मिलेंगे। पहले से ही एक असफल विवाह और फिर एक बहुत छोटे व्यक्ति से पुनर्विवाह करने के बाद, अभी भी असुरक्षा की भावना है जो उसे परेशान करती है। मुझे खुशी है कि मैंने ऐसी भूमिका निभाई है जो तीन सीजन में बहुत बदल गई है। शो ने एक बार फिर रिश्तों और भावनाओं को इतने परिपक्व तरीके से निभाया है कि मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।"
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Champat Rai News: अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
Mahoba News: महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
महोबा में पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, सिंदूर से भरी हुई थी लड़की की मांग
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय लोग चिंतित
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, स्थानीय लोग चिंतित

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget