एक्सप्लोरर

यूपी के एक और कॉलेज में शुरू हुई वकालत की पढ़ाई, हर साल निकलेंगी 120 महिला वकील

UP News: प्रयागराज में स्थित आर्य कन्या गर्ल्स पीजी कॉलेज ने अपनी स्थापना के 50 वें वर्ष में प्रवेश किया है. वहीं कॉलेज के समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस नीरज तिवारी भी पहुंचे.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से संबद्ध आर्य कन्या गर्ल्स पीजी कॉलेज ने अपनी स्थापना के पचासवें साल में प्रवेश कर लिया है. कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस नीरज तिवारी ने एक समारोह में किया. उन्होंने इस मौके पर कॉलेज की नई लॉ फैकेल्टी और यहां लगाई गई लिफ्ट का भी शुभारंभ किया. कॉलेज में इसी साल से एक सौ बीस छात्राओं को कानून की पढ़ाई भी कराई जाएगी. कॉलेज की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर यहां पूरे साल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

छात्राओं को यहां पांच साल का कोर्स कराकर बीए एलएलबी की डिग्री दी जाएगी. जस्टिस नीरज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी को पूरब का ऑक्सफोर्ड कहा जाता है. पूरे देश में इस यूनिवर्सिटी की अलग और खास पहचान है. यहां से संबद्ध लड़कियों के आर्य कन्या पीजी कॉलेज में कानून की पढ़ाई शुरू होने से हर साल एक सौ बीस महिला वकील तैयार होंगी. उनके मुताबिक वकालत के पेशे में महिलाएं तेजी से शामिल हो रही हैं और बेहतर काम कर अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं.

क्या बोले चेयरमैन पंकज जायसवाल
कॉलेज की गर्वनिंग बॉडी के चेयरमैन पंकज जायसवाल ने इस मौके पर बताया कि नए सेशन से आर्य कन्या गर्ल्स पीजी कालेज में बीएससी की पढ़ाई भी शुरू कराई जाएगी. इसके लिए नई बिल्डिंग भी तैयार कराई जा रही है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े कालेजेज में आर्य कन्या गर्ल्स पीजी कॉलेज पहले ऐसा संस्थान बन गया है, जहां स्टूडेंट्स के लिए लिफ्ट की सुविधा शुरू की गई है.

एयर कंडीशनर होंगे क्लासरूम
चेयरमैन पंकज जायसवाल के मुताबिक यहां की छात्राओं को एयर कंडीशनर क्लासरूम में कानून की पढ़ाई कराई जाएगी. यह सुविधा अभी यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस और इससे जुड़े किसी दूसरे कॉलेज में नहीं है. स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष शुरू होने के मौके पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई नामचीन कवियों ने अपनी रचनाएं पेश की.

ये भी पढ़ें: Kedarnath Dham Yatra: रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक का रास्ता होगा पुनर्जीवित, 5 करोड़ की लागत से किया जा रहा पुन: तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत
सड़क किनारे शराब पीने वालों पर चला पुलिस का डंडा, दी सख्त हिदायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget