एक्सप्लोरर

UP News: बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- लोगों का जीवन मुश्किल में डालकर नहीं हो सकती मांग

UP News: अदालत ने कहा, लोगों के जीवन को मुश्किल में डालकर मांग नहीं की जा सकती. कोर्ट ने कर्मचारी यूनियनों के वकील से पूछा कि इस हड़ताल से कितना नुकसान हुआ होगा.

UP Electricians Stike: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल (Strike) के मुद्दे को लेकर दायर जनहित याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) में सोमवार को सुनाई हुई, जिसके बाद अदालत ने इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. इससे पहले 17 मार्च, 2023 को बिजली विभाग के यूनियन नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करते हुए हाई कोर्ट ने इनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था और सोमवार को उन्हें अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था.

अदालत के 17 मार्च के निर्देश के मुताबिक, बिजली विभाग के यूनियन नेता सोमवार को अदालत में पेश हुए. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रितिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति और न्यायमूर्ति एसडी सिंह की पीठ विभु राय नाम के एक अधिवक्ता द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी. पिछले सप्ताह हड़ताल के बाद यह जनहित याचिका दायर की गई थी.

हड़तात पर कोर्ट का सख्त रुख

सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने बिजली कर्मियों की हड़ताल को गंभीरता से लिया और राज्य सरकार को यह जानकारी देने का निर्देश दिया कि इस हड़ताल से राज्य को कितना राजस्व नुकसान और अन्य तरह से नुकसान हुआ. इसके अलावा, अदालत ने अपर महाधिवक्ता से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में पूछा. अदालत ने कहा कि मामला यह नहीं है कि हड़ताल खत्म हो गई है, बल्कि यह मामला बहुत गंभीर है. लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए कोई स्वतंत्र नहीं हो सकता.

कोर्ट ने कर्मचारी यूनियन से पूछा ये सवाल

अदालत ने पूछा कि इन लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है. लोगों के जीवन को मुश्किल में डालकर मांग नहीं की जा सकती. सोमवार को मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने शुरुआत में कर्मचारी यूनियनों के वकील से पूछा कि उनके आकलन के मुताबिक, इस हड़ताल से कितना नुकसान हुआ होगा. इस पर, कर्मचारी यूनियनों के वकील ने कहा कि इसका आकलन नहीं किया जा सकता. 

ये भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर को मिलेगी पुरानी पहचान, गौरव वापस लाने के लिए बड़ा कदम, सामने आई ये तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget