एक्सप्लोरर

संभल मस्जिद विवाद मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने दाखिल की है याचिका

Sambhal Masjid Controversy: संभल की शाही जामा मस्जिद की इंतजामियां कमेटी की तरफ से हाईकोर्ट में ये याचिका दाखिल की गई है. जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों से जवाब भी मांगा था.

Sambhal Masjid Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर संभल की जिला कोर्ट में चल रहे मुकदमे की सुनवाई पर आज 25 फरवरी तक रोक लगाई लगा दी थी. कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों से जवाब मांगा था. हालांकि आज हाईकोर्ट में वकीलों की हड़ताल है ऐसे में इस केस पर सुनवाई होगी या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है. 

संभल की शाही जामा मस्जिद की इंतजामियां कमेटी की तरफ से हाईकोर्ट में ये याचिका दाखिल की गई है. जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी पक्षकारों से जवाब भी मांगा था. पक्षकारों के जवाब पर मस्जिद कमेटी को दो हफ्ते में अपना रिज्वांइडर यानी प्रत्युत्तर दाखिल करना था. हाईकोर्ट में आज जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में सुनवाई होगी. जिसके बाद आज फ्रेश केस के तौर पर इस मामले की सुनवाई होगी. 

24 नवंबर को संभल में भड़क उठी थी हिंसा
संभल की जिला अदालत में 19 नवंबर को हरिशंकर जैन व अन्य की तरफ से मुकदमा दाखिल किया गया था. इस मुकदमे के जरिए शाही जामा मस्जिद के स्थान को पूर्व में मंदिर होना बताया गया था. इस मुकदमे की सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने सर्वे का आदेश दिया था. 24 नवंबर को जब सर्वें की टीम संभल मस्जिद की जांच के लिए पहुंची थी तो सर्वे के विरोध में हिंसा भड़क उठी थी. 

सर्वे के दौरान मस्जिद के आगे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी और जमकर नारेबाजी और पत्थरबाजी की गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए मामले को संभाला और भीड़ तो तितर-बितर किया था. इस हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी. हिंदू पक्ष ने पहले ही इस मामले में कैविएट लगा रखी है. ऐसे में कोर्ट मुस्लिम पक्ष की सुनवाई करते वक्त हिन्दू पक्ष को भी सुनना होगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज वकीलों की हड़ताल है, ऐसे में इस केस पर सुनवाई होगी या नहीं ये कहना मुश्किल है.  

यूपी में इन सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मार्च महीने से रोका जाएगा वेतन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget