एक्सप्लोरर

आजम खान की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा गया काउंटर एफिडेविट

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई की है. अदालत ने राज्य सरकार को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता मोहम्मद की आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है. जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ में मामले की सुनवाई हुई है. कोर्ट ने राज्य सरकार से काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में तीन सप्ताह बाद अगली सुनवाई होगी.

दरअसल, यह मामला 21 नवंबर 2019 को रामपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. एफआईआर डिप्टी कलेक्टर (DM) रामपुर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह द्वारा IPC की धाराओं 420, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज कराई गई थी. बाद में हुई विवेचना में मोहम्मद आजम खान का नाम भी शामिल किया गया.  इसके बाद प्रकरण में धारा 201 साक्ष्य मिटाना और 120बी आपराधिक साजिश भी जोड़ी गई.

अगली सुनवाई में राज्य सरकार का पक्ष महत्वपूर्ण
आरोप है कि डीएम की स्वामित्व वाली संपत्ति को षड्यंत्रपूर्वक किराए पर उठाया गया, जिसमें तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खां ने जिला सहकारी संघ के तत्कालीन सभापति सैयद जफर अली जाफरी से मिलीभगत कर किराएदारी प्राप्त की. अब हाईकोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर अगली सुनवाई में राज्य सरकार का पक्ष महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बहरहाल, आजम खान की जमानत अर्जी से जुड़े मामले पर अब अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होनी. अगली सुनावाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उन्हें जमानत मिलती है या फिर नहीं.

आपको बता दें कि सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खान 22 अक्टूबर 2023 से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं. कई मामलों में उन्हें राहत मिल चुकी है.  अभी बीते दिनों आजम खान की तबीयत खराब होने की वजह से उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जिला कारागार मिलने पहुंचे थे. हालांकि अब्दुल्ला की अपने पिता से यह दूसरी मुलाकात थी.

ये भी पढ़ें: अमेरिका से हो रहे इस समझौते के बीच राकेश टिकैत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी बड़ी मांग

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget