एक्सप्लोरर

निजी संपत्ति मामलों में अदालत का हस्तक्षेप से इनकार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज जिले की बारा तहसील के शंकरगढ़ में राम जानकी मंदिर परिसर में कथित अवैध निर्माण रोकने के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज जिले की बारा तहसील के शंकरगढ़ में राम जानकी मंदिर परिसर में कथित अवैध निर्माण रोकने के अनुरोध वाली एक जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इस जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि अदालत निजी और गैर सरकारी संपत्ति के मामले में दखल नहीं दे सकती.

इस जनहित याचिका में याचिकाकर्ता ने प्रतिवादी राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी अनुरोध किया था. दरअसल, शंकरगढ़ के सदर बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर करीब 200 साल पुराना है और नगर पंचायत के राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक, यह मंदिर राजा महेन्द्र प्रताप सिंह की निजी संपत्ति पर स्थित है.

हाईकोर्ट के चीफ जस्जिस ने खारिज की याचिका

घनश्याम प्रसाद केसरवानी नाम के व्यक्ति द्वारा दायर जनहित याचिका खारिज करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने कहा, “एक निजी संपत्ति/गैर सरकारी संपत्ति के मामले में राज्य सरकार को निर्देश देने के अनुरोध के उद्देश्य से दाखिल जनहित याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता. इसलिए यह याचिका खारिज की जाती है.”

'याचिकाकर्ता साबित नहीं कर सका कि संपत्ति है सरकारी'

याचिकाकर्ता कहीं से भी यह साबित नहीं कर सका कि उक्त संपत्ति एक सरकारी संपत्ति है. हालांकि, अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता कानून के मुताबिक उचित कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है. इस जनहित याचिका में प्रदेश के प्रमुख सचिव (धर्मार्थ कार्य विभाग), प्रयागराज मंडल के आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट, बारा तहसील के एसडीएम, शंकरगढ़ नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी और राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को प्रतिवादी बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: 'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- 'बिहार, महाराष्ट्र में देखा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget