एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप केस में इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, जमानत मंजूर होने के बावजूद आरोपी की जेल से रिहाई पर रोक

Unnao Rape Case: उन्नाव रेप केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी के हलफनामे के आधार पर आरोपी के जेल से रिहा होने के आदेश पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने फैसले का अनुपालन करने का आदेश दिया है.

Unnao Rape Case Update: यूपी के उन्नाव जिले के चर्चित रेप केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर होने के बावजूद रेप के आरोपी को जेल से रिहा होने पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी के हलफनामे के आधार पर आरोपी के जेल से रिहा होने के आदेश पर रोक लगा दी है. अदालत ने उन्नाव के सीजेएम और एसएसपी को फैसले का अनुपालन करने का आदेश दिया है.

रेप के आरोपी रामचंद्र यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 20 जून को जमानत पर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया था. औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाने की वजह से आरोपी रामचंद्र को जेल से रिहा नहीं हो सके थे. इस बीच हाईकोर्ट के निर्देश पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने रेप केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की.

इस आधार पर कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला 

रिपोर्ट में कहा गया कि इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ चुकी है. रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है कि रेप पीड़िता के गर्भ में पल रहे भ्रूण का जैविक पिता आरोपी ही है. कोर्ट ने इसी आधार पर आरोपी की जमानत मंजूर होने के बावजूद उसे जेल से रिहा किए जाने पर रोक लगा दी है.

20 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

यह आदेश जस्टिस राजीव सिंह की सिंगल बेंच ने दिया है. कोर्ट ने यह आदेश आरोपी रामचंद्र यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. रामचंद्र यादव पर एक नाबालिग से रेप का आरोप है. आरोप है कि रेप की वजह से लड़की गर्भवती हो गई. आरोपी ने जमानत पाने के लिए कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी. हाईकोर्ट ने 20 जून को आरोपी की जमानत मंजूर कर दी थी. मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी. 

आरोपी पिछले पांच सितंबर से जेल में बंद है 

यह मामला यूपी के उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र में पिछले साल का है. इस घटना की एफआईआर पिछले साल इक्कीस अप्रैल को दर्ज की गई थी. आरोपी रामचंद्र यादव पिछले साल पांच सितंबर से जेल में है. उसने जमानत पाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. कोर्ट ने इस मामले में यूपी के डीजीपी से रिपोर्ट पेश करने को कहा था.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: लखनऊ में 160 रुपये लीटर मिलने लगा पेट्रोल? जानें- क्या है इस तस्वीर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget