एक्सप्लोरर

'धर्मों को अपने मामले मैनेज करने का अधिकार, कोई..?, वक्फ बिल पर बोले मौलाना फिरंगी महली

Waqf Bill: मौलाना फिरंगी महली ने कहा कि अपने मजहबी चीजों को मैनेज करने के लिए उसी मजहब के जानकार ही कर सकते हैं. नया बिल कहता है कि चेयरमैन का चुनाव नहीं होगा उसे नियुक्त किया जाएगा.

Waqf (Amendment) Bill: केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया था, लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई. जिसके बाद इसे जेपीसी को भेज दिया गया. वहीं इसे लेकर मुस्लिम संगठन भी बेहद नाराज दिखाई दे रहे हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ल़ॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी इस वक्फ बिल पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन का अधिकार है. 

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में इस पर कई सवाल उठाए और कहा कि हमें लगता है कि वर्तमान समय में जो वक्फ कानून है वो सब संभालने के लिए पर्याप्त हैं. इनमें किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्फ की संरचना लोकतांत्रिक हैं. 

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई आपत्ति
मौलाना फिरंगी महली ने कहा वक्फ के चेयरमैन का चुनाव वक्फ संपत्ति के केयरटेर्स के वोटों से होता है. मौजूदा वक्फ बोर्ड में सरकार के दो नुमाइंदे होते हैं, दो सांसद और दो विधायक और दो बार काउंसिल, दो महिलाएं भी इसकी सदस्य होती हैं. चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर भी सरकार अपाइंटमेंट करती है. नया बिल कहता है कि चेयरमैन का चुनाव नहीं होगा उसे नियुक्त किया जाएगा. जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है. 

उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्फ अधिनियम में पर्याप्त से अधिक कानून हैं जो किसी संपत्ति को वक्फ संपत्ति के तहत दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया को परिभाषित करते हैं. अपने मजहबी चीजों को मैनेज करने के लिए उसी मजहब के जानकार ही कर सकते हैं. उसमें नॉन मुस्लिम को रखने का क्लॉज ला रहे हैं हम इसे लोकतंत्र के लिए सही नहीं मानते. 

वक्फ को लेकर गलत दृष्टिकोण 
पिछले कुछ सालों में वक्फ को लेकर एक गलत दृष्टिकोण बनाया गया है. जैसे मुस्लिमों ने किसी भी संपत्ति पर हाथ रख दिया और कहा कि ये वक्फ की हो जाती है. ये आरोप एकदम गलत है. अगर आपको कोई भी संपत्ति वक़्फ़ करनी है तो उसकी एक प्रक्रिया है. उसके बाद ही कोई संपत्ति वक्फ की होती है. और जो ये कहा जा रहा है कि वक्फ की लाखों करोड़ की संपत्ति है तो इसमें ये बात जहन में रखने की है इस संपत्ति में 80 फीसद संपत्तियों में मस्जिदें, दरगाहें, कब्रें है जिन्हें न तो खरीदा जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है और न उनसे कोई एक रुपये की आमदनी होती है. 

UP Politics: PM मोदी ने पूरी कर दी मायावती और चंद्रशेखर आजाद की मांग!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget