एक्सप्लोरर

Bakrid 2025: अलीगढ़ में सड़क पर नमाज़ पर रोक, दो शिफ्ट में हुई ईदगाह में नमाज़

Bakrid 2025: प्रशासन की तरफ से पूर्व में ही मीटिंग कर सभी लोगों को बता दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज नहीं पड़ेगा. वह ईदगाह के अंदर पढ़ेगा. ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस लगाई गई थी.

Eid-Ul-Adha 2025 Namaz: अलीगढ में शाहजमाल स्थित बड़ी ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. इसके अलावा ऊपर कोट जामा मस्जिद, एएमयू सहित दूसरी अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई. ईद की नमाज को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे. सड़क पर नमाज ना पढ़ी जाए इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी ब्यवस्था पर नजर बनाये थे.

प्रशासन की तरफ से पूर्व में ही मीटिंग कर सभी लोगों को बता दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज नहीं पड़ेगा. वह ईदगाह के अंदर पढ़ेगा. ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस लगाई गई थी. प्रशासन की सख्ती के बाद नमाज को दो शिफ्ट में भी किया गया था. पहले नमाज 6:45 पर तो दूसरी नमाज 7:15 पर पढ़ाई गई.

शहर मुफ्ती अब्दुल हमीद ने नमाजियों को नमाज पढ़ाई और उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी. ईदगाह पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी मृगांक पाठक,सीओ सिटी सहित आरएएफ और  पुलिस फोर्स को लगाया गया था. 

पीस कमेटी में सभी से की गयी शांति की अपील

एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि पूर्व में ही पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी. सभी सम्मानित व्यक्तियों से बात की गई थी. नगर निगम द्वारा काफी अच्छी तैयारी की गई थी. सभी लोगों द्वारा सराहना की गई. शासन के निर्देश और कोर्ट के निर्देशों के तहत ईद की नमाज सकुशल सम्मपन्न कराई गई है और सभी लोग हर्षोल्लास के साथ ईद मना रहे हैं. सड़कों पर किसी भी तरह का कोई व्यक्ति नमाज पढ़ने के लिए नहीं आया.

धीरेन्द्र शास्त्री को खरी-खोटी

वहीँ नमाज के बाद जमीयत उलेमा ए हिन्द के अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष मौलाना अकबर कासमी ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बकरे की कुर्बानी ना देने के बयान पर कहा कि ऐसा लग रहा है कि शास्त्री जी का दिमाग चल गया है. जीव हिंसा से बचना चाहिए और इंसान को मारना चाहिए. मॉब लिंचिंग के नाम पर गौ रक्षा के नाम पर और उसके बाद सादा वर्दी में पुलिस वाला बन करके अपने आप को यह कहना और गाड़ियों को रोकना यह उनका नजर नहीं आता.

कुर्बानी वाले दिन ही इन लोगों की आंखें खुलती है की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए. मैं कहता हूं कि तुम सब्जी खा रहे हो और जितनी भी सब्जियां है उसमें भी तो जीव जीवित है. उसको क्यों खा रहे हो. सब कुछ खाना बंद कर दो. जब ऊपर वाले ने खाने की इजाजत दी है. चाहे धीरेंद्र शास्त्री हो चाहे कोई भी शास्त्री हो हम उनकी बात क्यों माने.

यह नफरत फैलाना चाहते हैं यह मुल्क में हिंदू मुस्लिम को लड़ाना चाहते हैं. मैं उनको कह देना चाहता हूं कि तुम्हारी यह राजनीति खत्म हो गई. हिंदू तुम्हारी बात को समझ चुका है और मुसलमान तुम्हारी बात को समझ चुका है अब लड़ने वाले नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget