एक्सप्लोरर

दिल्ली सीएम के 'टोंटी चोर' वाले बयान पर भड़का सपाईयों का गुस्सा, कहा- माफी मांगे रेखा गुप्ता

Samajwadi Party Protest: यूपी के अलगीढ़ में सपा युवजन सभा सीएम रेखा गुप्ता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाने की कोशिश की.

Aligarh News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है. समाजवादी पार्टी के नेताओं में उनके बयान पर खासी नाराजगी है. यूपी के अलगीढ़ में सपा युवजन सभा सीएम रेखा गुप्ता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. इस बीच पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गंभीर रूप से चोटिल करने का आरोप लगाया है. 

सपाइयों ने इस दौरान अपनी मांगों को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और दिल्ली की मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने व उनका इस्तीफा देने की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर भी कार्रवाई करने और वक्फ बिल वापस लेने की मांग की. सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रही है. यही कारण है मौजूदा सरकार के नेताओं के द्वारा गलत तरह की बयान बाजी की जा रही है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

दिल्ली की सीएम से माफी की मांग
सपा नेता ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो बयानबाजी भाजपा के नेताओं के द्वारा की गई है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर उन्होंने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी और संगीत सोम द्वारा प्रोफेसर राम गोपाल पर की गई टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सपा प्रदेशभर में ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी. 

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार के साथ-साथ पुलिस गलत तरह का रवैया अपना रही है. पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. मौजूदा समय में भाजपा के तमाम नेताओं सहित दिल्ली की मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए अन्यथा की स्थिति में आगे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय के द्वारा बताया गया समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा देश के राष्ट्रपति के नाम में ज्ञापन दिया है जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई व सहित अन्य मांग की गई है. 

सीएम योगी ने अफसरों को किया अलर्ट, बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से प्रभावित जिलों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या
नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या
 ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प- ए.के. शर्मा
 ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प- ए.के. शर्मा
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget