एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने अफसरों को किया अलर्ट, बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से प्रभावित जिलों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संबंधित जिलों के डीएम और अन्य अधिकारी मौके पर जाकर हालात का मुआयना करें.

UP News: उत्तर प्रदेश में बदले मौसम ने एक बार फिर किसानों और आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. आशंका है कि कई जिलों में तेज़ बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और वज्रपात की घटनाओं ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को तुरंत राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि संबंधित जिलों के डीएम और अन्य अधिकारी मौके पर जाकर हालात का मुआयना करें और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि मौसम से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाए और इसका आंकलन करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि जरूरतमंदों को बिना देरी राहत दी जा सके.

मौत की स्थिति में चार लाख रुपये तक की सहायता
योगी सरकार ने पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित कार्रवाई करके पीड़ितों को सहायता पहुंचाने का कार्य किया है. राज्य सरकार की ‘राज्य आपदा राहत निधि (SDRF)’ योजना के तहत वर्षा, ओलावृष्टि और तूफान जैसी आपदाओं से हुए नुकसान पर प्रभावितों को आर्थिक मदद दी जाती है. फसल नुकसान की स्थिति में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सहायता राशि तय होती है, जबकि वज्रपात (बिजली गिरने) से मौत की स्थिति में चार लाख रुपये तक की सहायता पीड़ित परिवार को मिलती है.

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों में बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में तेज़ आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे गेहूं, सरसों, चना, आलू और सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है. किसान पहले से ही लागत बढ़ने और बिक्री की समस्याओं से जूझ रहे थे, ऐसे में मौसम की मार ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है.

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि संकट की इस घड़ी में हर पीड़ित तक राहत पहुंचाई जाए. फसल नुकसान की रिपोर्ट में कोई देरी न हो और पूरी पारदर्शिता से आंकलन किया जाए. साथ ही उन्होंने बिजली विभाग, नगर निकाय और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

सरकार की ओर से जल्द ही सभी प्रभावित जिलों में राहत कैंप और सहायता वितरण केंद्र भी सक्रिय किए जा सकते हैं.

अमरोहा: 3 बच्चों की मां शबनम को 12वीं के छात्र शिवा से प्यार, पति को छोड़ मंदिर में रचाई शादी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget